Opps..जैकी श्राफ के पत्नी की अंतरंग तस्वीरें कोर्ट में पेश

एक्टर साहिल खान और आएशा श्राफ के केस में अब नया मोड़ आ गया है। साहिल की अग्रिम जमानत आवेदन की सुनवाई में उनके वकील ने सेशन कोर्ट में साहिल और आयशा श्रॉफ के बीच अंतरंग पलों की कुछ तस्वीरें पेश कीं। आपको बता दें, आएशा श्राफ जैकी श्रॉफ की पत्नी हैं। उन्होंने नवंबर में साहिल के खिलाफ 5 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने को लेकर मामला दर्ज किया था।

Ayesha Shroff

लेकिन अब मामला उल्टा पड़ता दिख रहा है। साहिल के वकील ने कोर्ट में कहा कि, 'अभियोजन पक्ष ने आरोप लगाया है कि साहिल ने आयशा के दिए पैसों से खरीदे गए गिफ्ट्स वापस नहीं किए जिसमें उनके पति के लिए महंगी कार, एक महंगी घड़ी और डायमंड ईयरिंग्स शामिल हैं। वकील ने कहा कि, अगर वे कहती हैं कि उन दोनों के बीच सिर्फ बिजनेस रिलेशनशिप था तो वे साहिल से उनके लिए यह सब खरीदने का क्यों कहेंगी?'

इतना ही नहीं, वकील ने इसके बाद साहिल और आएशा की कुछ तस्वीरें भी कोर्ट में जमा कीं, जो यह साबित करती है कि दोनों का रिश्ता किस तरह का था। उनके वकील ने दस तस्वीरें पेश करने के साथ कुछ ट्रैवल डॉक्यूमेंट्स भी जमा किए।

खबरों के मुताबिक, मामला यह है कि 'एक बार आयशा ने साहिल से कहा था कि वो अपने पति के लिए एक महंगी कार खरीदना चाहती हैं, तो साहिल ने कहा कि उन्हें डिस्काउंट दिलाने में मदद कर देगा। इसके बाद आयशा ने उन्हें एक करोड़ रुपए दिए। बाद में उन्होंने अपने बेटे के लिए एक महंगी घड़ी और बेटी के लिए डायमंड ईयरिंग के लिए पैसे दिए थे। लेकिन साहिल ने उन्हें वापस कुछ भी नहीं दिया।

कुछ दिनों के बाद संपर्क होने पर आयशा ने साहिल से गिफ्ट्स के बारे में पूछा तो साहिल ने कहा कि वो थाइलैंड में है। लिहाजा, इन वजहों से आएशा को साहिल पर शक हुआ और उन्होंने केस कर दिया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X