साहिल खान ने शादी के 1 साल बाद करवाया पत्नी का धर्म परिवर्तन ? बोले- गर्व हो रहा है कि पत्नी ने इस्लाम...

sahil khan

बॉलीवुड एक्टर साहिल खान फिल्मी गलियारे से दूर हैं, लेकिन वह अपनी निजी जिंदगी की वजह से आए दिनों चर्चाओं में बने रहते हैं। बता दें कि साहिल खान सोशल मीडिया पर खास एक्टिव भी रहते हैं। उनके फिटनेस और फैशन के वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किए जाते हैं।

आपको बता दें कि साहिल खान 48 साल के नामी बिजनेस मैन बन चुके हैं। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड मिलेना एलेक्जेंडा को डेट किया वहीं पिछले साल ही उन्होंने मिलेना एलेक्जेंडा के साथ शादी रचाई थी। दोनों ने कानूनी तौर पर शादी की। वहीं अब शादी के 1 साल बाद साहिल खान ने यह घोषणा की है कि पत्नी इस्लाम धर्म अपना रही हैं।

साहिल खान ने इंस्टा पर तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा- 'मुझे यह बताते हुए बहुत गर्व महसूस हो रहा है कि पत्नी मिलेना एलेक्जेंडा ने इस्लाम धर्म अपनाने का फैसला कर लिया है। इस खूबसूरत पल के लिए अल्हम्दुलिल्लाह। अल्लाह हमें माफ करे और हमारी सारी दुआएं कबूल करे आमीन।' वहीं साहिल खान ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमें देखा जा सकता है कि नजरें झुकाए साहिल के सीने पर हाथ रख पोज देती नजर आ रही हैं।

बता दें कि साहिल खान के इस पोस्ट पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- अगर प्यार है तो धर्म मायने नहीं रखता। यह दो लोगों के प्यार और विश्वास पर आधारित है। ईश्वर एक है हर एक का। वहीं दूसरे ने लिखा- क्या शादी के बाद भी और प्यार को साबित करने के लिए धर्म का बदलना जरूरी है। वहीं तीसरे यूजर ने दोनों को बधाई दी है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X