..................... Sahibzada Farhan wields bat like AK-47 Ind vs Pak, enraged Sanjay Raut links it to Pahalgam attack - Hindi Filmibeat

'पहलगाम में कैसे मारा..' बल्ले को AK-47 बनाने पर भड़के संजय राउत, पाकिस्तानी बैट्समैन के साथ सरकार को लताड़ा

Sanjay Raut

Sanjay Raut post Sahibzada Farhan- एशिया कप में इंडिया बनाम पाकिस्तान वाले मैच में कई ऐसी हरकतें हुई हैं जो कि देखकर लोगों का खून खौल जाएगा। इस दौरान हाफ सेंचुरी मारने के बाद पाक बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने कुछ ऐसा किया जो कि लोगों को नागवार गुजरा।

बता दें कि पहलगाम हमले के बाद इंडिया पाकिस्तान के रिश्ते बेहद खराब हैं और कोई नहीं चाहता था कि ये मैच हो। लेकिन ऐसा नहीं हुआ है और दूसरा मैच इंडिया पाकिस्तान के बीच खेला गया। एक वीडियो सामने आया है जिसमें साहिबजादा फरहान ने अपने बल्ले को एके-47 की तरह चलाया और ऑडियंस की तरफ इशारा किया।

इस वीडियो के सामने आने के बाद तमाम नेताओं ने सरकार को घेरा है और काफी खरीखोटी सुनाई है। अपोजीशन का पहले से कहना था कि दोनों देशों के बीच मैच नहीं होना चाहिए। इस दौरान शिवसेना नेता संजय राउत ने सरकार लताड़ लगाई है।

क्या बोले संजय रउत

साहिबजादा फरहान की इस तस्वीर के साथ संजय राउत ने लिखा, ''साहिबज़ादा फ़रहान ने मैदान पर साबित कर दिया कि कैसे पाकिस्तानी आतंकवादियों ने पहलगाम में 26 बेगुनाहों का कत्लेआम किया, उन्हें गोलियों से भून डाला जैसे कुछ हुआ ही न हो। पचास रन पूरे किए और बल्ले को AK-47 की तरह थाम लिया और चौके जड़ दिए! BCCI और मोदी सरकार के मुँह पर यह थूकना बेहद अपमानजनक है। भारत को शर्मसार करने के लिए जय शाह भारत रत्न के हक़दार हैं।''

रागिनी नायक का पोस्ट

इस हरकत पर रागिनी नायक ने लिखा, ''मोदी और अमित शाह के कारण क्या दिन देखने पड़ रहे है। जय शाह की दुकानदारी चलाने के लिए इस पाकिस्तानी को इशारतन बंदूक चलाने दी ??? लानत है ! लानत है ! लानत है !''

जैकी यादव का पोस्ट

साहिबजादा फरहान की इस हरकत पर जैकी यादव ने लिखा, ''ये साहिबजादा फरहान वही दिखा रहा है जो इसका देश है। शर्मनाक शर्मनाक शर्मनाक।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।

क्रिकेट के मैदान पर पाकिस्तानी खिलाड़ी फिर से अपनी नीचता की हद पार करते दिखे। क्रिकेट में वो तो कुछ कर नहीं सके लेकिन अपनी आतंकी मानसिकता को एक बार फिर से पूरी दुनिया के सामने रखा। मिर्ची तो उनको पहले मैच से ही लगी थी जब इंडिया ने वनसाइडेड हराया और हाथ नहीं मिलाया। बेचारों का इगो हर्ट हुए तो नीचता पर आ गए। आप देखिए ये तस्वीरें और वीडियो..

Read more about: filmibeat news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X