साहब बीवी..में माही की तरह बोल्ड हो पायेंगी सोहा!
इन दिनों सोहा अली खान आने वाली नई फिल्म साहब बीवी और गैंगेस्टर की सीक्वेल में काफी बिजी है। वो हर जगह फिल्म के निर्देशक तिगमांशु धूलिया की बात कर रही हैं औऱ कह रही है उन्होंने फिल्म बहुत अच्छी बनायी है। उन्हें खुशी हो रही है कि वो इस फिल्म के सीक्वेल में काम कर रही हैं उनके साथ फिल्म में जिमी शेरगिल, माही गिल, रणदीप हुड्डा, सोहा अली खान, इरफान खान और नेहा धूपिया हैं। फिल्म 8 मार्च, 2013 को प्रदर्शित होगी।
आपको बता दें कि सोहा अली खान जिस फिल्म के कसीदे पढ़ रही हैं उसके पहले पार्ट में लीड रोल माही गिल ने किया था। फिल्म बड़े शहरों में तो नहीं लेकिन छोटे शहरों में जमकर बिजनेस किया था। इस ए कार्डेड फिल्म में रणदीप हुड्डा और माही गिल के जबरजस्त अंतरंग सीन थे। एक पति से असंतुष्ट और गैर आदमी से फायदे के लिए रिश्ते बनाने वाली एक महिला का किरदार माही गिल ने बखूबी लेकिन बेहद ही हॉट अंदाज में निभाया था।
इसलिए इस बार इसके पार्ट में भी लोगों को पहले पार्ट की ही तरह की तड़का चाहिए ऐसे में सोचने वाली बात यह है कि क्या सोहा अली खान इतनी बिंदास हो गयी हैं कि वो माही गिल की तरह बोल्ड हो जायें या फिर फिल्म में वो सती-सावित्री बनकर महज चंद सींस में ही दिखायी पड़ने वाली हैं। खैर सोहा का रोल फिल्म में किस तरह का है इसके लिए हम सब को मार्च तक का इंतजार करना होगा क्योंकि मार्च में ही फिल्म प्रदर्शित होगी।

Click it and Unblock the Notifications












