'सिंह साहब द ग्रेट' दशहरा के दौरान रिलीज होगी
फिल्म निर्माता अनिल शर्मा की फिल्म 'सिंह साहब द ग्रेट' लगभग तैयार है। उन्होंने बताया कि सन्नी देओल अभिनीत यह फिल्म दशहरा से दो दिन पहले 11 अक्टूबर को रिलीज की जाएगी।
शर्मा ने आईएएनएस को बताया, "हम लोग अपनी फिल्म के साथ तैयार हैं। यह निर्माण के अंतिम चरण में हैं। जब मैं फिल्म का संपादन का कर रहा था तो मेरी आंखों में आंसू छलक पड़े। फिल्म ने सही आकार लिया है। हम इसे 11 अक्तू बर को रिलीज करेंगे।"
सन्नी नंबर वन एक्शन हीरो हैं। इस फिल्म से उनकी एक्शन हीरो के रूप में वापसी होगी।

सन्नी के साथ 'गदर-एक प्रेम कथा' और 'हीरो-लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई' जैसी सफल फिल्म देने वाले निर्देशक अनिल शर्मा ने कहा, "सन्नी नंबर वन एक्शन हीरो हैं। 'सिह साहब द ग्रेट' के साथ उनकी एक्शन हीरो के रूप में वापसी होगी। इसमें वह एक नई अभिनेत्री उर्वशी रौतेला के साथ नजर आएंगे। हर निर्देशक अपनी फिल्म की बड़ाई करता है लेकिन आप इस चीज को फिल्म देखकर ही समझ पाएंगे।"
सन्नी को लेकर शर्मा दो अन्य फिल्मों का भी निर्देशन करेंगे।
उन्होंने कहा, "यह किस तरह की फिल्म होगी, इसे मैं नहीं बता सकता, लेकिन यह मनोरंजन से भरपूर फिल्म होगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications