साहब, बीवी और गैंगस्टर सेक्स स्टोरी नहीं : जिमि शेरगिल
साहब, बीवी और गैंगस्टर सेक्स स्टोरी नहीं है, बल्कि एक प्यारी से लवस्टोरी है ये कहना है अभिनेता जिमि शेरगिल का। जो इस फिल्म में विलन की भूमिका कर रहे हैं। अपनी फिल्म के बारे में जिमि ने कहा कि ये फिल्म एक ऐसे प्रेम की कहानी है जिसे पाने के लिए लोग अपने आप को भी दांव पर लगा देते हैं।
इसलिए प्रोमो देखकर आप लोग ये ना सोचिए कि ये फिल्म सेक्स और हिंसा की कहानी कहती है। फिल्म में जिमि एक ऐसे नवाब का रोल कर रहे हैं जिसका सबकुछ बिक चुका है लेकिन फिर भी वो अपने झूठे घमंड के चलते अपनी हैसियत बनाये रखने की पूरी कोशिश करता है।
फिल्म की शूटिंग मात्र 25 दिनों में हुई है। फिल्म रणदीप हुड़्डा और माही गिल भी हैं। फिल्म 30 सितंबर को पर्दे पर पहुंच रही है। फिल्म को लेकर युवाओं में चर्चा जोरों पर हैं। इस फिल्म को लेकर प्रमोशन भी अपने चरम शिखर पर हैं। जिमि ने इससे पहले तनु वेड्स मनु में विलन का रोल निभाया था। जिमि ने तिंग्मांशू के बारे में कहा कि वो एक शानदार डायरेक्टर हैं जिनका कोई जोड़ नहीं है।
More from Filmibeat
जिमि शेरगिल माही गिल रणदीप हुड्डा साहेब बीवी गैंग्सटर jimmy sheirgill mahi gill randeep hudda saheb bivi aur gangster


Click it and Unblock the Notifications












