साहेब बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स - ट्विटर रिव्यू
इरफान खान, जिमी शेरगिल, माही गिल और सोहा अली खान अभिनीत फिल्म साहेब बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स को पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा रिस्पांस मिला। पहले ही दिन फिल्म को देखन लगभग 75 प्रतिशत लोग पहुंचे। फिल्म को देखने के बाद लोगों ने बेहतरीन कमेंट्स दिये। फिल्म में इरफान खान और माही गिल की सबसे ज्यादा तारीफ हुई। माही गिल ने जहां एक ओर साहेब बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स फिल्म में पहले भाग से भी ज्यादा अच्छा परफॉर्मेंस किया वहीं इरफान खान ने इसके सीक्वल में चार चांद लगा दिये। फिल्म के डायलॉग और एक्टरों की एक्टिंग सभी कुछ बेहतरीन है।
विकी खंडेलवाल ने फिल्म को देखने के बाद ट्वीट किया साहेब बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स की कहानी बेहतरीन है। फिल्म में जिमी शेरगिल और इरफान खान ने बेहतरीन एक्टिंग की है। रवि माथुर ने लिखा साहेब बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स में इरफान खान ने बेहतरीन एक्टिंग की है। इसका पहला भाग मुझे बहुत पसंद आया। वरुण ने ट्वीट किया साहेब बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स जरुर देखिये। एक खतरनाक मोहब्बत और बेहतरीन परफॉर्मेंस। वरुण ने ट्वीट किया साहेब बीवी और गैंस्टर रिटर्न्स में सभी ने बेहतरीन परफॉर्मेंस है लेकिन फिल्म इससे बेहतर भी हो सकती थी। शायद पार्ट 3 आएगा।
इतने सारे अच्छे कमेंट्स के बाद कुछ लोगों ने फिल्म को लेकर कुछ निगेटिव कमेंट्स भी किये हैं विशाल ने लिखा साहेब बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स फिल्म सिर्फ वन टाइम वॉच है। पहले भाग से इसका कंपेयर नहीं किया जा सकता। मोनिका ने लिखा साहेब बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स फिल्म बेहतरीन फिल्म है। उम्मीद है कि तीसरा पार्ट भी आएगा। पार्थ पेटल ने लिखा साहेब बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स फिल्म में जिमी शेरगिल ने बेहतरीन एक्टिंग की है। मान गये साहेब। आप रॉकिंग हो। बहुत मजा आया उम्मीद है कि आपको ढ़ेर सारी सफलता मिले।


Click it and Unblock the Notifications












