साहेब अभी जिंदा हैं, मकबरा बनेंगे पार्ट 3 में!
माही गिल ने 'साहेब बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स' फिल्म के पहले भाग में काफी जानदार एक्टिंग की थी और फिल्म को माही के बोल्ड कैरेक्टर की वजह से ही इतनी सफलता मिली थी। फिल्म के दूसरे भाग में भी माही ने काफी बोल्ड एक्टिंग की और फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर से सफलता मिली। फिल्म में साहेब यानी जिमी शेरगिल ने भी बेहतरीन एक्टिंग की है और एक बार फिर से सभी को अपनी एक्टिंग प्रतिभा से हैरान कर दिया है। इरफान खान हमेशा की तरह अपने कैरेक्टर में फिट नज़र आए हालांकि जिमी के सामने इरफान थोड़ा सा फीके पड़ गये। सोहा सिर्फ एक साइट कैरेक्टर बनकर रह गयीं।
फिल्म में साहेब यानी जिमी का एक डायलॉग है कि साहेब अभी जिंदा हैं मकबरा नहीं हुए। इस डायलॉग को फिल्म में डालने का एक अलग ही मकसद था। साहेब ने इस डायलॉग के जरिये ये बता दिया कि जब तक साहेब मकबरा नहीं हुए तब तक ये फिल्म खत्म नहीं हुई। साहेब यानी जिमी शेरगिल फिल्म के अंत में जब पुलिस स्टेशन जाते हैं तो उनकी परछाईं यानी उनका शूटर झाडि़यों में से उनकी तरफ देखता है लेकिन साहेब उसे इशारे से कहते हैं कि वो अभी कुछ ना करे। इस बात से ये अंदाजा हो जाता है कि साहेब अभी वापस आएंगे और फिर से एक नया घमासान शुरु करेंगे।
साहेब बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स के पहले भाग का अंत भी कुछ ऐसा हुआ था कि हर किसी को इस बात का अंदाजा हो गया था कि फिल्म का दूसरा भाग आएगा और अब इस दूसरे भाग का अंत इसके तीसरे भाग की तरफ इशारा कर रहा है। देखना ये है कि इस तीसरे भाग में साहेब की तीसरी बीवी आती हैं या फिर इन्हीं दोनों से साहेब काम चलाते हैं। फिल्हाल तो तीसरे भाग में माही और कितनी बोल्ड होंगी ये सोचकर काफी उत्सुकता बनी हुई है। साथ ही तीसरे भाग में इरफान की जगह कौन सा एक्टर होगा ये भी सोचने वाली बात है। तो इंतजार करिये साहेब और गैंगस्टर के तीसरे पार्ट का। देखिये साहेब कब तक बनते हैं मकबरा और कितना घमासान होता है ये तीसरा भाग।


Click it and Unblock the Notifications
