..................... Saheb Biwi aur Gangster Returns all about sex game, साहेब बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स- सेक्स का है खेल - Hindi Filmibeat

साहेब बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स- सेक्स का है खेल!

तिग्मांशू धूलिया की फिल्म 'साहेब बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स' में सेक्स एक ऐसा हथियार है जिसे माही गिल और सोहा अली खान ने बखूबी यूज किया है। लोगों को साहेब बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स फिल्म काफी पसंद आ रही है और लोगों को माही और इरफान खान की एक्टिंग भी बेहतरीन लगी है लेकिन असल में चाहे साहेब बीवी और गैंगस्टर हो या फिर साहेब बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स दोनों ही फिल्मों की हिरोइनों ने सेक्स को एक मजबूत हथियार के रुप में इस्तेमाल किया है। माही गिल ने दोनों भागों में साहेब और गैंगस्टर दोनों को अपने जिस्म के धोखे में बखूबी रखा है और अपना फायदा निकाला है।

साहेब बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स फिल्म में भले ही लोगों को इरफान खान और माही की एक्टिंग सबसे ज्यादा पसंद आई हो लेकिन सच तो ये है कि जिमी शेरगिल ने सबसे ज्यादा अपने कैरेक्टर को लेकर जद्दोजहद की है। लेकिन पूरी फिल्म में माही गिल और सोहा पर निर्देशक तिग्मांशू ने सबसे ज्यादा वक्त और स्पेस दिया है। माही गिल की बोल्डनेस इस दूसरे भाग में एक कदम आगे बढ़ गयी है। फिल्म में किरदारों का चयन और उनके कैरेक्टर को इतनी बखूबी गढ़े गये हैं कि आपको लगेगा कि आप चेस का गेम खेल रहे हैं जिसमें राजा और वजीर एक दूसरे को बचाने के लिए कभी एक दूसरे के रक्षक बन जाते हैं तो कभी वजीर खुद को राजा बनाने के लिए राजा की आहूति दे देता है।

तिग्मांशू धूलिया ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि उनकी फिल्मों में महिला किरदार सेक्स को एक मजबूत हथियार की तरह यूज करते हैं। माही गिल इसका सबसे अच्छा उदाहरण हैं। माही ने पूरी फिल्म सेक्स को अपने मजबूत हथियार की तरह यूज किया है। फिर चाहे वो खुद उनका पति साहेब हों या फिर गैंग्सटर इरफान खान। वो कहावत तो आपने सुनी ही होगी कि इश्क और जंग में सबकुछ जायज होता है तो साहेब बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स में ये कहावत आपको चरितार्थ होती दिखेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X