गिली-शेरगिल और सेक्स का तड़का ..साहिब बीबी..
8 मार्च को पर्दे पर निर्माता-निर्देशक तिग्मांशु धुलिया की फिल्म 'साहिब बीबी और गैंगस्टर रिटर्नस' पहुंच रही है। फिल्म का जबरदस्त प्रमोशन जारी है। फिल्म पुरानी कहानी पर आधारित है लेकिन उसे सेक्स का तड़का लगाकर नये सिरे से पर्दे पर पेश करने की कोशिश की गयी है। फिल्म एक अकड़ू,अड़ियल साहब और उससे असंतुष्ट बीवी की कहानी है। जो कि सत्ता पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।
फिल्म का बारे में जिम्मी शेरगिल ने कहा कि यह भूमिका मेरी अब तक की निभायी सारी भूमिकाओं से काफी अलग है, मैं फिल्म में साहब के रोल में हूं जिसके पास हेकड़ी छोड़कर और कुछ नहीं है। व्हीलचेयर पर बैठ कर मैंने एक हारे हुए लेकिन अकड़ू साहब का रोल निभाया है जो कि काफी चुनौती पूर्ण रहा।
जिम्मी शेरगिल ने कहा कि लेकिन तिंग्माशू ने मेरी काफी मदद की।फिल्म के सेक्स सींस करने में तो मेरे भी पसीने छूट गये लेकिन डायरेक्टर साहब ने अपनी क्षमता से मुझसे वो भी करवा लिये उम्मीद करता हूं कि फिल्म 'साहिब बीबी और गैंगस्टर रिटर्नस' लोगों को काफी पसंद आयेंगी।फिल्म में बोल्ड दृश्य जरूर हैं लेकिन वो अश्लील नहीं हैं। फिल्म की कहानी ही ऐसी है जिनके कारण फिल्म को बोल्ड और हॉट दिखाया गया है। लेकिन फिल्म में जबरदस्ती का कोई सीन फिल्म में नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications












