जहीर खान के बेटे का नाम फतेहसिंह खान, क्यों रखा और क्या होता है इसका मतलब?

Zaheer Khan Son name meaning- जहीर खान के घर से इस वक्त किलकारियों की खबर आ रही है और पता चला है कि उनकी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री सागरिका घाटगे ने एक बेटे के जन्म दिया है। इस खुशी के सामने आते ही लोग लगातार उनको बधाइयां दे रहे हैं।
सोशल मीडिया पर इस खबर का ऐलान करते हुए जहीर खान और सगारिका ने बताया कि उनके घर एक बेटे का आगमन हुआ है। लेकिन जैसे ही उन्होने अपने बेटे का नाम बताया तो चर्चा होने लगी और लोग इस नाम के मतलब को लेकर बातें कर रहे हैं।
जहीर खान ने बेटे का नाम फतेह सिंह खान रखा है।सागरिका ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "प्यार, कृतज्ञता और दिव्य आशीर्वाद के साथ हम अपने अनमोल छोटे बच्चे, फतेहसिंह खान का स्वागत करते हैं।"
क्या है बेटे के नाम का मतलब?
सगारिका और जहीर खान के बेटे का नाम ना तो हिंदू लग रहा और ना ही मुस्लिम। इस नाम के सामने आते ही लोग बातें कर रहे हैं कि आखिर इसका मतलब क्या है। वेबसाइट ओन्लीमायहेल्थ के अनुसार, "फतेह सिंह नाम दो शब्दों, "फतेह" और "सिंह" से मिलकर बना है। सभी जानते हैं कि फतेह का मतलब जीत होता और सिंह का प्रयोग अक्सर शेर के लिए किया जाता है। अगर पूरे नाम को एक साथ लिया जाए तो इसका हिंदी में मतलब "विजयी शेर" होगा। हालांकि देखने वाली बात होगी कि इस नाम के रखने के बाद जहीर खान को किस तरह की ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
जहीर खान और सगारिका ने जैसे ही अपने बेटे के जन्म का और उसके नाम का ऐलान किया तो लोगों ने भी कमेंट्स करना शुरु कर दिया है। एक ने लिखा, ''आप दोनों को बधाई और ढेर सारा प्यार।'' एक ने लिखा, ''मुबारक हो बहुत बहुत।'' एक ने लिखा, ''बल्ले बल्ले मुबारकां।'' एक ने लिखा, ''क्या बात है खुश कर दिया।'' इसके अलावा लोग हार्ट और फायर इमोजी साझा कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











