सागरिका ने किया खुलासा..कब करेंगी जहीर खान से शादी
सागरिका घटगे ने जहीर खान के साथ अपनी शादी के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
हाल में ही क्रिकेटर जहीर खान और एक्ट्रेस सागरिका घटगे ने सगाई कर ली। दोनों के अफेयर में होने की चर्चा काफी समय से हो रही थी लेकिन दोनों ही इस बात से साफ इंकार कर रहे थे। हालांकि सोशल मीडिया पर खुद जहीर खान और सागरिका ने अपनी सगाई की तस्वीर शेयर की।
अब सगाई के बाद दोनों की शादी की खबरें लगातार मीडिया में आ रही हैं। हर कोई कयास लगा रहा है कि दोनों कब शादी करेंगे और हालांकि अब खुद सागरिका घटगे ने साफ कर दिया है कि वो कब शादी करेंगी। एक लीडिंग अखबार से बातचीत में उन्होंने इसका खुलासा किया।

सागरिका ने कहा कि दोनों जल्द ही शादी करेंगे लेकिन कब करेंगे इसके बारे में अभी कुछ भी तय नहीं किया गया है। एक बार IPL टूर्नामेंट खत्म हो जाए फिर बैठकर आराम से पूरी प्लानिंग की जाएगी।अभी फिलहाल जहीर का पूरा ध्यान सिर्फ और सिर्फ IPL परफॉर्मंस पर है।
बहरहाल, IPL खत्म होने में भी ज्यादा समय नहीं रह गया है। एक दो महीने बाद हमें भी उम्मीद है कि जहीर खान और सागरिका खुद ही अपनी शादी की तारीख मीडिया के साथ शेयर करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











