प्रेगनेंट हैं चक दे इंडिया एक्ट्रेस सागरिका घटगे, ज़हीर खान बनने वाले हैं पिता
कोरोना लॉकडाउन के कारण अगर देश में सेलिब्रिटी घरों में कुछ बहुत बड़ा बदलाव होने वाला है तो वो है मेहमानों के स्वागत का। जी हां, इस लॉकडाउन में लगातार एक्टर्स अपनी प्रेगनेंसी अनाउंस कर रहे हैं और अब खबर है कि चक दे इंडिया एक्ट्रेस सागरिका घटगे और क्रिकेटर ज़हीर खान भी अपने घर में एक नन्हें मेहमान का स्वागत करने वाले हैं।
ज़हीर खान इस समय यूएई में आईपीएल के नए सीज़न का हिस्सा हैं और सागरिका भी उनके साथ हैं। हाल ही में ज़हीर खान ने अपना जन्मदिन मनाया जिसके वीडियो में सागरिका भी नज़र आईं।

मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट की मानें तो इस वीडियो में सागरिका प्रेगनेंट नज़र आईं। हालांकि इस कपल ने अब तक इस खुशखबरी की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन इस खबर के बाद फैन्स ने ज़हीर खान और सागरिका को बधाईयां देना शुरू कर दिया है।
वैसे भी ज़हीर और सागरिका हमेशा से ही मीडिया की नज़रों से अपने निजी जीवन को दूर रखने की कोशिश करते रहे हैं। उनकी प्रेम कहानी भी मीडिया की नज़रों से दूर ही पूरी हुई है।


Click it and Unblock the Notifications












