बेशरम रंग गाने से नहीं हटाया जाएगा भगवा बिकिनी वाला सीन, Pathaan के मेकर्स कर रहे हैं ये प्लानिंग!

pathaan

सुपरस्टार शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण का गाना बेशरम रंग रिलीज के बाद से ही छाया हुआ है और ऐसा कहा जा रहा है कि इस गाने को लेकर बवाल बढ़ सकता है इसलिए सेंसर बोर्ड ने इस पर कैंची चला दी है। गौरतलब है कि फिल्म पठान के इस गाने को लेकर राजनीति भी जोरों पर थी और कई राजनेताओं ने गाने में दीपिका की "भगवा" बिकनी और शाहरुख की "हरी" शर्ट का विरोध किया है,

इसे "सुधार" करने का आह्वान किया था। ईटाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, सीबीएफसी और प्रसून जोशी ने कुछ ऐसा कर डाला है जो कि लोगों को चौकाने के लिए काफी है।

जी हां, पता चला है कि दीपिका पादुकोण की भगवा बिकनी को नहीं बदला जा रहा है बल्कि वो गाने में जैसी है वैसी ही रहना देना मंजूर किया गया है। इस बाद लोग इसपर दोनों तरफा राय दे रहे हैं और उनका रिएक्शन काफी चौकाने वाला है।

गाने को हटाने पर विचार कर रही है

गाने को हटाने पर विचार कर रही है

हालांकि, शाहरुख खान के एक करीबी सूत्र ने ईटाइम्स को बताया कि पठान की टीम गाने को हटाने पर विचार कर रही है। जी हां, पता यही चल रहा है कि इस पर गंभीर चर्चा चल रही है।

बदलाव लागू करने की सलाह दी थी

बदलाव लागू करने की सलाह दी थी

हालांकि फिल्म रिलीज तक क्यो होता है ये आने वाला समय ही बताएगा। बता दें कि CBFC ने पहले शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर 'पठान' में कई बदलाव लागू करने की सलाह दी थी।

गोल्डन बिकिनी वाला साइड पोज

गोल्डन बिकिनी वाला साइड पोज

इसके पहले एक खबर और सामने आई थी कि इस गाने के दौरान दीपिका पादुकोण का जो गोल्डन बिकिनी वाला साइड पोज है उसको भी हटा दिया गया है और इसकी जगह पर दूसरा पोज डाला गया है।

25 जनवरी 2023

25 जनवरी 2023

फिलहाल फिल्म 25 जनवरी 2023 को रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस फिल्म के अलावा शाहरुख खान जवान और डंकी की शूटिंग लगातार कर रहे हैं और आने वाले साल में वो कुछ बड़े धमाके करने के लिए कमर कस चुके हैं।

फ्लॉप होने के बाद उन्होने कई साल का लंबा ब्रेक लिया

फ्लॉप होने के बाद उन्होने कई साल का लंबा ब्रेक लिया

पठान के कुछ पोस्टर्स और टीजर सामने आ चुके हैं और फैंस को इस फिल्म की रिलीज का इंतजार है। शाहरुख खान को आखिरी बार फिल्म जीरो में देखा गया था और इसके फ्लॉप होने के बाद उन्होने कई साल का लंबा ब्रेक लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X