कोरोना वायरस: अनुष्का शर्मा ने पूरा किया सेफ हैंड चैलेंज- बताया हाथ धोने का सही तरीका, Video वायरल
एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के बाद अनुष्का शर्मा ने भी कोरोना वायरस के तहत 'सेफ हैंड चैलेंज' किया। हाल में ही दीपिका पादुकोण ने मास्क लगाए हाथ धोते एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने विराट कोहली को ये चैलेंज दिया था। वहीं अब अनुष्का शर्मा ने अपना वीडियो शेयर किया है जिसमें वह हाथ धोने का सही तरीका बता रही हैं।
अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने वीडियो को शेयर किया। उन्होंने इस वीडियो में बताया कि हम कोरोना से बचने के लिए कैसे अपने हाथों को साफ रख सकते हैं। साथ ही उन्होंने फैंस को हेल्दी रहने की भी सलाह दी।


Click it and Unblock the Notifications