Safar- सलमान खान ने सनी देओल से मिलाया हाथ, अब टूट जाएंगे बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड्स!

safar, sunny deol, salman khan

Salman Khan Cameo in Sunny Deol Film- जब लोगों को लगा था कि सनी देओल का करियर एक एक्टर के तौर पर खत्म हो गया है तब 'गदर 2' रिलीज हुई। इस फिल्म ने रिलीज होकर बॉक्स ऑफिस पर ऐसी कमाई करी कि सनी देओल की जिंदगी की सबसे बड़ी फिल्म बन गई।

इसके बाद सनी देओल के ऊपर फिल्मों की बरसात हो रही है और ऐसा कहा जा रहा है कि लोग काफी खुश हैं। अब उनकी एक और फिल्म को लेकर चर्चा है जिसका नाम सफर होने वाला है। मजेदार बात ये है कि सनी देओल के इस फिल्म में एक और सुपरस्टार नजर आएंगे जो कि इसको धमाकेदार बनाने के लिए काफी होगा।

हम बात कर रहे हैं मेगास्टार सलमान खान की जो कि इस फिल्म में सनी देओल के साथ धमाका करते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग काफी समय से चल रही है और पता चला है कि बस कुछ ही दिनों की शूटिंग बची है।

IndiaToday.in की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान फिल्म के लिए दो दिन लगातार शूटिंग करने वाले हैं। प्रोजेक्ट से जुड़े करीबी सूत्र ने बताया कि शूटिंग 12 और 13 जनवरी को मेहबूब में होने वाली है। सलमान खान ने पहले ही अपनी भागीदारी की पुष्टि कर दी है और फिल्म में वह खुद ही अभिनय करेंगे।

इस खबर के बाद सलमान खान के फैंस भी काफी ज्यादा खुश हैं। सभी जानते हैं कि सलमान खान सनी देओल को कितना पसंद करते हैं और देओल परिवार से उनके रिश्ते बिल्कुल घर जैसे हैं। सफर की बात करें तो इस फिल्म को विशाल राणा बना रहे हैं। फिल्म 2024 में रिलीज़ के लिए तैयार होगी।

'सफर' के अलावा सनी देओल के पास 'लाहौर 1947' और 'बाप' जैसे प्रोजेक्ट भी पाइपलाइन में हैं। नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में उनके हनुमान के संभावित किरदार को लेकर भी अटकलें हैं। हालांकि इसको लेकर आधिकारिक ऐलान अभी नहीं हुआ है।

Read more about: safar sunny deol salman khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X