न जहर न षडयंत्र! साध्वी प्रेम बाईसा की मौत की वजह आई सामने, FSL रिपोर्ट ने किया चौंकाने वाला दावा
जोधपुर की साध्वी प्रेम बाईसा अकसर अपने प्रवचनों और अपने विवादों की वजह से चर्चाओं में आज भी बनी रहती हैं। बता दें कि कुछ महीनों पहले साध्वी प्रेम बाईसा और उनके पिता का एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ था इस वीडियो ने लोगों को चौंका दिया था। तमाम दलीलों के बाद भी किसी ने उनके बयान पर विश्वास नहीं किया। जिसके बाद अचानक ही सामने आई उनकी मौत की खबर ने सभी को चौंका दिया। उन्होंने मौत से पहले एक इंस्टा पर नोट भी शेयर किया था। जिसमें उन्होंने न्याय ना मिलने की वजह से शरीर त्यागने की बात कही थी, लेकिन उनके मौत के समय में और उनके पोस्ट के समय में काफी अंतर देखा गया था जिसके बाद से उनके मर्डर की शंका जताई जाने लगी।

FSL रिपोर्ट का बड़ा दावा
वहीं अब इस केस में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। हाल ही में FSL रिपोर्ट सामने आई है इस अंतिम रिपोर्ट ने पूरे मामले को ही पलट दिया है। यह रिपोर्ट यह दावा कर रही है कि उनकी मौत किसी षडयंत्र या फिर जहर की वजह से नहीं हुई है। जी हां, मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों के बोर्ड द्वारा तैयार की गई इस रिपोर्ट में यह बताया गया है कि साध्वी प्रेम बाईसा की मौत अस्थमा की वजह से हुई है। सूत्रों के मुताबिक साध्वी प्रेम बाईसा अस्थमा की मरीज थीं वह अपने साथ इनहेलर रखती थीं।
सांस लेने में हुई तकलीफ
28 जनवरी की रात जब उन्हें जुकाम हुआ तब उस स्थिति ने उन्हें अस्थमा तक पहुंचा दिया। सांस लेने में अधिक तकलीफ होने के कारण उनकी जान चली गई। पुलिस को सौंपी गई इस अंतिम रिपोर्ट में डॉक्टर्स ने यह स्पष्ट किया है कि यह एक प्राकृतिक बीमारी और गंभीर अवस्था थी। इसमें ना कोई बाहरी हमला था ना ही साजिश।
पुलिस इस पहलू पर कर रही थी जांच
जबकि पुलिस इस पहली पर जांच कर रही थी कि जब साध्वी प्रेम बाईसा की तबीयत बिगड़ी तब उन्हें आश्रम से 8 किलोमीटर दूर एक प्राइवेट अस्पताल लेकर जाया गया। बताया गया था कि इंजेक्शन लगाने के बाद ही उनकी स्थिति बिगड़ी थी।


Click it and Unblock the Notifications











