सपा नेता से शादी के बाद Swara Bhaskar को Sadhvi Prachi ने बुरी तरह किया ट्रोल, लिख डाली ऐसी शर्मनाक बात!

swara bhaskar

Recommended Video

Swara Bhasker Weddding: कोर्ट मैरिज के बाद स्वरा का पुराना ट्वीट Viral, पति Fahad को कहा था भाई

अपनी फिल्मों के साथ साथ सोशल मीडिया पर कई तरह के बयानों से चर्चा में बनी रहने वालीं स्वरा भास्कर इस वक्त खबरों का हिस्सा हैं। दरअसल हाल ही में उन्होने एक सपा नेता से शादी की है जिनका नाम फहद है। फहद समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष हैं। हालांकि जैसे ही स्वरा भास्कर ने फहद के साथ शादी करने के बाद अपनी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया वो बुरी तरह से ट्रोल हो रहीं हैं।

इसका एक कारण ये भी है कि स्वरा ने कुछ समय पहले पोस्ट करते हुए फहद को भाई कहा था। इसी को लेकर एक ट्वीट विश्व हिंदू परिषद की नेत्री साध्वी प्राची का सामने आया है। उन्होने स्वरा को ट्रोल करते हुए लिखा, 'अच्छा तो ये आपके भाई है।'

जी हां, साध्वी का ये पोस्ट वायरल हो रहा है। दरअसल स्वरा ने कुछ समय पहले एक पोस्ट किया था जिसमें उनके साथ फहद नजर आ रहे थे। इस पोस्ट के साथ उन्होने लिखा था, 'हैप्पी बर्थडे फहाद मियां! भाई का आत्मविश्वास बरकरार रहे, फहद अहमद खुश रहो, सेटल हो जाओ.. तुम बूढ़े हो रहे हो, अब शादी करो! तुम्हारा बर्थडे और साल, शानदार रहे दोस्त।'

इसी को लेकर साध्वी उनका मजाक बना रहीं थीं और पोस्ट सामने आने के बाद तेजी से वायरल हो रहा है। इसपर लोग कई तरह का रिएक्शन दे रहे हैं। एक ने लिखा है, 'साध्वीजी कभी तो किसी की खुशियां बख्श दो! इतना अशलील कैसे सोच लेते हो, भगवान को ही याद करती हो न रोज?'

इसके अलावा एक ने लिखा, 'प्राची साध्वी जलन और दर्द दोनों हुआ है रे।' इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं। हालांकि स्वरा ने इस ट्वीट पर किसी तरह की कोई टिप्पणीं नहीं की है।

Read more about: swara bhaskar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X