Seema Haider को लेकर भड़कीं साध्वी प्राची, बोलीं- बच्चों समेत हो डीएनए टेस्ट और दिमाग की जाच!

seema haider, sadhvi prachi

पाकिस्तान के कराची से भारत के नोएडा आने वाली सीमा हैदर को लेकर विवाद और लोगों की बातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इस वक्त उनको लेकर फिर एक बयान सामने आया है जिसको विश्व हिंदू परिषद की नेता साध्वी प्राची ने दिया है।

साध्वी ने पाकिस्तानी लड़की सीमा हैदर पर निशाना साधा है और डीएनए टेस्ट की मांग कर डाली है। साध्वी प्राची की मांग है कि ये टेस्ट सिर्फ सीमा हैदर का नहीं होना चाहिए बल्कि उसके चारों बच्चों का भी किया जाना चाहिए। इसके अलावा साध्वी ने कहा है कि सीमा हैदर के दिमाग का भी टेस्ट किया जाना चाहिए।

वो यहीं नहीं रुकी बल्कि उन्होने कहा कि सीमा हैदर को किसी शर्त पर भी भारतीय नागरिकता नहीं मिलनी चाहिए। साध्वी के कई सवाल थे, इस दौरान वो मीडिया से बात कर रही थीँ। उन्होने सवाल उठाया कि कोई अनपढ़ व्यक्ति बिना वीजा के सीमा पार कैसे आ सकता है?

इसके अलावा साध्वी प्राची ने कहा कि शिक्षा के मंदिरों में धार्मिक शिक्षा के साथ-साथ सख्ती भी की जाए। हिंदूवादी विचार भी पढ़ाया जाएगा. इस दौरान उन्होंने लव जिहाद को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। हालांकि सीमा हैदर की तरफ से इसको लेकर किसी तरह का कोई बयान सामने नहीं आया है।

साध्वी प्राची को लेकर मशहूर है कि वो अक्सर कई तरह के मामलों पर बात करती रहती हैं। सीमा हैदर को लेकर कई मामले चल रहे हैं और फिल्ममेकर उनकी इस यात्रा और लव स्टोरी पर फिल्म भी बना रहे हैं।

हालांकि कुछ राजनेता ये भी नहीं चाहते हैं कि इसपर फिल्म बने क्योंकि लोगों के बीच गलत संदेश जाएगा। इसके अलावा सीमा हैदर और उनकी पड़ोसी मिथिलेश भाटी को लेकर भी चर्चा है और इनपर केस चल रहा है।

More from Filmibeat

Read more about: seema haider sadhvi prachi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X