साध्वी प्राची ने श्रद्धा वाकर हत्या से कर दी स्वरा भास्कर की शादी की तुलना, अभिनेत्री ने दिया मुंहतोड़ जवाब!

वीएचपी नेता साध्वी प्राची को लेकर मशहूर है कि वो अक्सर अपने बयानों और ट्वीट्स से खबरों का हिस्सा रहती हैँ। ज्यादातर वो एक विशेष धर्म को टारगेट करती हैं और कई बार विवादों में फंस जाती हैं। इस वक्त उन्होने अभिनेत्री स्वरा भास्कर पर हमला बोला है और कुछ ऐसा कहा है जो कि चर्चा में हैँ। बता दें कि स्वरा ने हाल ही में समाजवादी पार्टी के नेता फहद अहमद से शादी की थी और इसके बाद से ही कई लोग उनको ट्रोल कर रहे थे।
अब साध्वी प्राची ने स्वरा भास्कर की तुलना श्रद्धा वाकर जैसे भयंकर हत्या से दी है और उनका बयान खबरों में हैं। हालांकि स्वरा भास्कर ने भी प्राची को जोरदार जवाब दिया है। प्राची ने लिखा था, उसे इतना बड़ा फैसला लेने से पहले एक बार फ्रिज देखना चाहिए था।'
इसके बाद स्वरा भास्कर एक पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए हार्ट इमोजी साझा किया है। इसमें लिखा था, 'मूर्ख संघियों ने एक बार फिर स्वरा भास्कर की शादी को लेकर जातिगत अभियान शुरू किया। इस्लामोफोबिक कमेंट्स की बाढ़ सोशल मीडिया पर नजर आ रही है।
पर उन मुर्दों को पता नहीं, नफरत कितनी भी कोशिश कर ले, मोहब्बत की ही जीत होती है। प्यार और हिम्मत भेज रहीं हूं।'' इसके बाद स्वरा के इस जवाब की तारीफ की जा रही है और लोग लगातार रिएक्ट कर रहे हैं।
क्या था श्रद्धा वाकर केस?
कुछ समय पहले दिल्ली से खबर आई थी कि एक प्रेमी प्रेमी आफताब पूनावाला ने अपनी श्रद्धा वाकर को 35 टुकड़ों में काटकर एक रेफ्रिजरेटर के अंदर रखा था। इसके खुलासा होने के बाद सनसनी थी और लोग कई तरह से रिएक्ट कर रहे थे। पूरे देश में इसको लेकर विरोध की बात सुनाई दी थी।


Click it and Unblock the Notifications











