बुर्ज खलीफा पर पठान का ट्रेलर देख भड़क गईं ये महिला नेता, बोलीं- '25 को इसकी अकड़ उतार दो'

pathaan

यशराज प्रोडक्शन का स्पाई यूनिवर्स काफी चर्चा में है और साथ ही शाहरुख खान की फिल्म का काफी बेसब्री से इंतजार हो रहा है। जी हां, हम बात कर रहे हैं फिल्म पठान की जो इस महीने रिलीज होने वाली है। लेकिन फिल्म रिलीज से पहले अभी तक शाहरुख खान को कई तरह के विवादों का सामना करना पड़ रहा है। इस वक्त वीएचपी की एक महिला नेता साध्वी प्राची ने कुछ ऐसा कह डाला है जो कि खबरों का हिस्सा है।

दरअसल साध्वी इस बात पर भड़क गई हैं कि पठान का ट्रेलर दुबई के बुर्ज खलीफा पर दिखाया गया है। उन्होने एक ट्वीट करते हुए फिल्म और बॉलीवुड को बॉयकॉट करने की मांग की है। साध्वी ने लिखा है, ''शाहरुख ने दावा किया है कि जब से पठान फिल्म का ट्रेलर दुबई के बुर्ज खलीफा पर दिखाया है, सनातनियों का बायकॉट ट्रेंड ढीला पड़ गया है!

"सनातनी बंधुओं साबित कर दो और नकली बादशाह की अकड़ उतार दो 25 को।'' जी हां, शाहरुख खान की ये फिल्म 25 जनवरी को रिलीज हो रही है और इसके लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

हालांकि जैसे ही साध्वी प्राची ने ये ट्वीट किया उनको बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा, ''इन्हें सम्मानित करना चाहिए, ये देश की पहली महिला साध्वी ट्रोलर है। इनसे ज़्यादा मेहनती और कर्मठ ट्रोलर मैंने तो नहीं देखा'' इसके अलावा एक का कहना है,

''साध्वी जी आप एक दिन में जितनी बार शाहरुख का नाम लेती हैं उतना भगवान् का भी नहीं लेती होंगी, शाहरुख को जल्द से जल्द आपको ऑटोग्राफ दे कर आपकी नाराज़गी दूर कर देनी चाहिए।'' एक यूजर ने लिखा, ''शाहरुख नही होता तो आप जैसों की रोटी रोज़ी कैसे चलती ? अफसोस साध्वी जैसी पवित्र पदवी को आप जैसों ने बदनाम कर दिया।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X