Pathaan को लेकर साध्वी प्राची ने फिर किया भड़काऊ पोस्ट, लिखा- 'फिल्म को देश में नहीं'

pathaan, shahrukh khan

सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म पठान की रिलीज डेट जैसे जैसे पास आ रही है उनको लेकर विवाद और विरोध सामने आ रहा है। बता दें कि लगातार सोशल मीडिया पर शाहरुख खान की इस फिल्म को लेकर कई तरह की बातें हो रहीं हैं और एक बार फिर से विश्व हिंदू परिषद की महिला नेता साध्वी प्राची ने फिल्म को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होने एक पोस्ट करते हुए फिल्म को ट्रोल किया है और कहा है कि वो इस देश में पठान को ना तो रिलीज होने देंगी और ना ही चलने देंगी।

साध्वी प्राची ने लिखा, ''जो करना पड़ता है करो सनातनीयों अब पठान फिल्म को किसी भी हालत में चलने नहीं देना हैं पूरे भारत में...'' इस ट्वीट को उन्होने पिन करके ऊपर रखा हुआ और इसपर लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि ज्यादातर लोग साध्वी प्राची को ही बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा है, ''सनातन के साथ साथ हिंदी को भी आप लोगों ने बहुत लज्जित किया है।'' इसके अलावा एक ने लिखा है, ''एक काम करो अफवlह फैला दो पठान में साध्वी प्राची हीरोइन है कोई देखने नहीं जायेगा।''

जबकि एक का कहना है कि, "जो करना पड़ता है करो" सरेआम हिंसा को आह्वाहन, कोई कुछ कहता क्यों नहीं आपको? PM sir की तो बात मानों...आज नसीहत दी है बायकॉट करने वालों को! वैसे आप किसी की नहीं सुनती और कोई आपकी नहीं सुनता...so it's ok''

हालांकि कुछ लोग हैं जो कि उनका समर्थन कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''सभी सनातनी मेरे साथ प्रतिज्ञा लो " ना पठान देखेंगे और ना पठान देखने देंगे।" पठान 25 जनवरी को रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X