Fact Check- साधु ने बेशर्मी की सारी हदें की पार? विदेशी महिला के साथ किसिंग वीडियो वायरल!

Saint Kissed Girl AI Video- हाल ही में महाकुंभ खत्म हुआ है और इस दौरान लोगों ने करोड़ों की तादात में जाकर डुबकी लगाई थी। लेकिन इस वक्त नदी के किनारे से एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक साधु को एक विदेशी महिला के साथ किस करते हुए देखा जा सकता है।
बता दें कि सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर लोग हैरान हैं और कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। इस वीडियो को देखकर लोग हैरान हैं और लगातार साधु को ट्रोल कर रहे हैं।
लेकिन वीडियो की सच्चाई वो नहीं है जो कि आपको समझ में आ रही है। दरअसल इस वीडियो में जो कुछ हो रहा है वो आपको आंखों का धोखा है।
एआई वीडियो
वायरल हो रहा है ये वीडियो रियल नहीं बल्कि पूरी तरह से फेक है इस वीडियो को एआई की मदद से बनाया गया है। साधु और ये विदेशी महिला महज बैठे हैं। इस दौरान किसी ने वीडियो को डीपफेक करके ऐसी घिनौनी हरकत की है।
लोगों में इसलिए भी नाराजगी है कि इस तरह के वीडियो से साधु और धर्म का मजाक बनाया जा रहा है। सनातन धर्म को मानने वाले लोग इस वीडियो पर भड़क रहे हैं। हालांकि वीडियो कहां की है और किसने इसके साथ छेड़खानी की है इसको लेकर किसी तरह का कोई खुलासा नहीं हुआ है।
क्या बोले लोग
वायरल हो रहे इस डीपफेक वीडियो पर लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ''क्यों धर्म को बदनाम कर रहे हो।'' एक ने लिखा, ''ये पूरी तरह से फेक है।'' एक ने लिखा, ''एआई काफी खतरनाक है।'' एक ने लिखा, ''कहां का वीडियो है कार्यवाही होनी चाहिए।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि वीडियो पूरी तरह से फर्जी है। आप देखिए..


Click it and Unblock the Notifications











