अभिनेत्री साधना को मिली जान से मारने की धमकी

Sadhna
बीते जमाने की सुपरस्टार अभिनेत्री साधना को इन दिनों जान से मारने की धमकियां मिल रही है। अभिनेत्री साधना ने भवन निर्माता यूसुफ लकड़ावाला के खिलाफ बंगला खाली करने को लेकर धमकाने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस उपायुक्त अमिताभ गुप्ता के अनुसार 65 वर्षीया साधना ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर कहा है कि वे सांताक्रूज के जिस मकान में पिछले 50 वर्षों से रह रही हैं, उसे खाली कराने के लिए लकड़ावाला उन्हें धमका रहा है।

साधना सांताक्रुज के रामकृष्ण मिशन रोड पर स्थित दो मंजिला इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर बने ३ हजार वर्ग फीट एरिया में अपने परिवार और नौकरों के साथ रहती हैं, जबकि पहले माले पर अभिनेत्री बेबी नाज का परिवार और दूसरे माले पर लकड़ावाला की सास रहती है। यह तीनों परिवार यहां पर बतौर किराएदार हैं जबकि इसकी मालकिन आशा भोसले हैं।

जानिए खेल जगत का हाल

साधना का बिल्डर पर आरोप है कि वह प्रापर्टी का री डेवलपमेंट करने के खातिर उन्हें वहां से बेदखल करना चाहता है चूंकि वह लकड़ावाला के रास्ते में आ रही हैं, इसलिए वह उन्हें परेशान कर रहा है। बताया जाता है कि कुछ दिन से साधना के फ्लैट में पानी की आपूर्ति बाधित चल रही थी।

जब सोमवार को साधना ने अपनी सचिव को छत पर स्थित टैंक में पानी देखने को भेजा तो लकड़ावाला के परिजनों ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया साथ ही लकड़ावाला ने साधना को जान से मारने की धमकी भी दी। साधना ने इस मामले की लिखित रिपोर्ट डिप्टी पुलिस कमिश्नर केएमएम प्रसन्ना से की है। साधना का यह भी आरोप है कि लकड़ावाला पिछले कई सालों से संगीता बगले में रहने वाले लोगों को परेशान करता आ रहा है। पूर्व में उसके द्वारा परेशान करने पर साधना ने सांसद प्रिया दत्त और बाला साहेब ठाकरे की मदद ली थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X