Jennifer Lopez के साथ काम करेंगे Sadhguru? हॉलीवुड फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही मचा बवाल!

हॉलीवुड की मशहूर गायिका-अभिनेत्री जेनिफर लोपेज को भला कौन नहीं जानता है। इस वक्त उनको लेकर चर्चा है क्योंकि उनकी एक फिल्म आ रही है। जेनिफर की इस फिल्म का नाम दिस इज़ मी नाउ: ए लव स्टोरी है और इसका दमदार ट्रेलर रिलीज होते ही खबरों में है।
इसका एक सबसे बड़ा कारण ये है कि फिल्म के ट्रेलर की सूची में सद्गुरु का नाम भी लिखा हुआ है। जैसे ही ये बात सामने आई लोगों की रुचि इस तरफ बढ़ गई है और लोग बातें कर रहे हैं।
ये फिल्म एक लव स्टोरी होने वाली है और सद्गुरु इसमें कि तरह का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे तो वक्त ही बताएगा। हॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे सद्गुरु को चाहने वाले काफी उत्सुक हैं और वो देखना चाहते हैं कि वो क्या करते हुए दिखाई देंगे।
सद्गुरु को लेकर लोग कर रहे हैं ऐसे कमेंट्स
एक ने लिखा, ''मुझे लगता है कि यह फर्जी खबर है: कई लोग सद्गुरु को गंदगी में घसीटने की कोशिश कर रहे हैं।'' एक ने लिखा, ''हमारे गुरु सचमुच जीवन में एक सुपर हीरो हैं.... अब वह फिल्म में भी एक सुपरस्टार होंगे।''
एक ने लिखा, ''मुझे आशा है कि वह मोटरसाइकिल चला रहे होगे और बढ़िया चीजें कर रहे होगे।'' एक का कहना था, ''मेरे गुरु फिल्म स्टार? यह सुनने के लिए इंतजार नहीं कर सकता कि फिल्म किस बारे में है! आप जाइये सद्गुरु!'' लोग इस तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।
जेनिफर ने जारी किया ट्रेलर
हॉलीवुड स्टार जेनिफर लोपेज ने फिल्म का ट्रेलर अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया था और इसके कैप्शन में लिखा था: "इतने सालों में मैं आपके साथ कुछ साझा करने के लिए इतनी नर्वस, उत्साहित, डरी हुई और रोमांचित नहीं हुई थी!! इस सफर की कहानी" इज़ मी। फिर 'दिस इज़ मी नाउ' अब तक की मेरी सबसे निजी चीज़ है।
संगीत का अनुभव 16 फरवरी को जारी रहता है जब दिस इज़ मी नाउ एल्बम रिलीज़ होता है। अभी ट्रेलर देखें।" इसके बाद सद्गुरु का नाम देखकर लोग हैरान हो गए। उनकी टीम की तरफ से फिलहाल किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं आया है।


Click it and Unblock the Notifications











