यशराज की अगली फिल्म में रितेश के साथ आने वाले थे सदाशिव
अभिनेता सदाशिव अमरापुरकर यशराज फिल्म्स के साथ काम करने वाले थे। इस बात को शेयर किया रितेश देशमुख ने ट्वीट करके।
रितेश देशमुख जानेमाने अभिनेता सदाशिव अमरापुरकर के निधन से काफी दुखी हैं। वो अपनी अगली फिल्म 'बैंक चोर' में सदाशिव के साथ काम करने वाले थे। यश राज फिल्म्स के इस प्रोजेक्ट में उन्हें कास्ट किया गया था।
रितेश ने टि्वटर पर पोस्ट किया 'आरआईपी सदाशिव अमरापुरकर, एक महान एक्टर और एक शानदार इंसान। मैं उनके साथ बैंक चोर में काम करने वाला था। मिस यू सर।'
उन्होंने आगे ये भी कहा, ' उनकी अर्द्धसत्य, सड़क की परफॉर्मेंस प्रेरणादायक थी। हमारा मनोरंजन करने के लिए शुक्रिया सर।' फेफडो़ं के संक्रमण से जूझ रहे सदाशिव ने बीती रात आखिरी सांस ली।
More from Filmibeat
sadashiv amrapurkar riteish deshmukh bank chor yashraj films यशराज फिल्म्स रितेश देशमुख सदाशिव अमरापुरकर बैंक चोर


Click it and Unblock the Notifications











