होली पर सदाशिव अमरापुर के साथ हुई मारपीट

मुंबई में पहले ही पानी की कमी से लोग परेशान हैं ऐसे में रेन डांस में पानी की इतनी बरबादी देश एक्टर सदाशिव अमरापुर काफी चिंतित हो गये। उन्होंने इन लोगों के खिलाफ कुछ करने की सोची और रिपोर्ट को फोन कर दिया। सदाशिव ने कहा "वे लोग सुबह 10 बजे से ही रेन डांस कर रहे थे। पानी की लगातार बरबादी हो रही थी और साथ ही तेज आवाज में म्यूसिक भी चल रहा था। जिससे आसपास के लोग बहुत परेशान हो रहे थे। मैंने 100 नंबर पर पुलिस को फोन किया तो उधर से भी काफी खराब व्यवहार किया गया। फोन उठाने वाले ने कहा कि पुलिस अभी पहुंच जाएगी लेकिन कोई नहीं आया।"
सदाशिव ने जब देखा कि कोई भी पुलिस वाला वहां नहीं आ रहा है तो उन्होंने एक टीवी रिपोर्टर को फोन किया जो कि किसी पार्टी में जा रहा था रिपोर्टर ने अपने कैमरामैन को लेकर उस रेन डांस पार्टी में जाकर सबकुछ शूट कर लिया लेकिन अचानक से रेन डांस कर रहे कुछ लोगों ने रिपोर्टर और कैमरामैन को देख लिया और जाकर उसे मारा। साथ ही सदाशिव को भी मारा।


Click it and Unblock the Notifications











