..................... Sadak 2 villain revelation will make you even more excited for the film deets here - Hindi Filmibeat

सड़क 2 के विलेन को लेकर बड़ा खुलासा, ऐसा खतरनाक कि कांप उठेंगे, कई सुपरस्टार की वापसी

2019 शुरू होते ही सिलसिला शुरू हो चुका इस साल आने वाली फिल्मों के ऐलान का.. एक के बाद एक बड़ी फिल्मों को लेकर एनाउंसमेंट की जा रही है। वहीं इसी बीच एक और बड़ी फिल्म जबरदस्त सुर्खियों में आ गई है। ये फिल्म है महेश भट्ट की सड़क 2.. ये तो पहले ही सामने आ चुका है कि इस फिल्म से संजय दत्त और पूजा भट्ट सालों बाद साथ दिखाई देंगे। वहीं हाल ही में इस फिल्म के विलेन को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जिसे जानने के बाद आपकी एक्साइटमेंट और भी बढ़ जाएगी।

[दिशा पटानी ने फिर तोड़ीं बोल्डनेस की हदें, Hot तस्वीरों ने मचाया बवाल, अब तक की सबसे सेक्सी Pic]

दरअसल, खबरें हैं कि इस फिल्म में खतरनाक विलेन का किरदार निभाने वाले हैं बॉलीवुड के बैड बॉय गुलशन ग्रोवर.. जी हां! जिन्हें आपने 90s के दौर में हीरो की जबरदस्त खैर लेते देखा है उन्हें फिर से उसी अवतार में आप देख पाएंगे। खास बात ये है भी है कि सड़क 2 के विलेन का रोल 1991 में आई सड़क से काफी अलग होगा। उनका किरदार काफी मजेदार, डरावना, खतरनाक और स्क्रिप्ट के हिसाब से बेहद खास होने वाला है।

sadak-2-villain-revelation-will-make-you-even-more-excited-for-the-film-deets-here

बता दें कि सुपरहिट फिल्म सड़क की ये सीक्वल फिल्म सड़क 2 अगले साल यानी 2020 की 25 मार्च को रिलीज होगी। फिल्म में सालों बाद संजय दत्त और पूजा भट्ट साथ नजर आने वाले हैं तो वहीं इस फिल्म में आलिया भट्ट और सिद्धार्थ कपूर भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे। इस फिल्म के साथ ही दशकों बाद फिल्मकार महेश भट्ट निर्देशन के रोल में लौट रहे हैं। उन्होंने ही सड़क भी निर्देशित की थी वहीं अब इसका सीक्वल भी महेश भट्ट ही बनाएंगे। वहीं देखा जाए तो बॉलीवुड में इन दिनों सीक्वल का दौर ही चल रहा है। तो चलिए इसी बात पर आगे जानें आने वाली बड़ी सीक्वल फिल्मों के बारे में-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X