TRAILER: संजय दत्त, आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर की फिल्म 'सड़क 2'- दिखा भरपूर संस्पेंस और रोमांस

By Filmibeat Desk

संजय दत्त, आलिया भट्ट और आदित्य रॉय कपूर स्टारर फिल्म सड़क 2 का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। महेश भट्ट के निर्देशन में बनी यह फिल्म 28 अगस्त को डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है। यह साल 1991 में आई फिल्म 'सड़क' का सीक्वल है। कहानी वहीं से आगे बढ़ती है, जहां पहली फिल्म खत्म होती है। ट्रेलर देखकर कहा जा सकता है कि यहां काफी ट्विस्ट जोड़े गए हैं।

फिल्म के ट्रेलर को पहले 11 अगस्त को रिलीज किया जाना था। लेकिन संजय दत्त की कैंसर की खबर सामने आने के बाद इसे एक दिन के लिए टाल दिया गया।

Sadak 2

ट्रेलर शेयर करते हुए आलिया ने लिखा- Three Streams, Three Stories. One Journey.. फिल्म में जिशु सेनगुप्ता, मकरंद देशपांडे, गुलशन ग्रोवर, प्रियंका बोस, मोहन कपूर और अक्षय आनंद भी नजर आएंगे। ट्रेलर में देखा जा सकता है कि आलिया भट्ट(आर्या) और आदित्य रॉय कपूर (विशाल) गहरे रिश्ते में हैं। संजय दत्त एक ट्रैवेल एजेंट हैं, जो दोनों के उस सड़क पर ले जाने को राजी हो जाता है, जहां आगे दुश्मन खड़ा है।

महेश भट्ट ने सड़क 2 के बारे में बात करते हुए कहा कि संजय जो कि पहली फिल्म के समय 32 साल का था.. अब 54 साल के रवि के किरदार में 21वीं सदी में लौट रहा है। जहां सब कुछ उसकी आंखों से सामने बिखर रहा है, जहां घर और सड़क में ज़्यादा फर्क नहीं बचा है। इस कहानी का भावनात्मक पहलू उस फिल्म से जुड़ा है जो मैंने 90 के दशक में बनाई हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X