सड़क 2 के लिए मिल गया सबसे बड़ा विलेन- आलिया और आदित्य से टकराएगा ये खलनायक
Recommended Video
सुपरस्टार संजय दत्त और पूजा भट्ट की सुपरहिट फिल्म सड़क को लेकर सीक्वल की तैयारी काफी ज्यादा जोरों से चल रही है और इस फिल्म में आलिया भट्ट और आदित्य रॉय कपूर लीड रोल में नजर आने वाले हैं। अब सवाल ये चल रहा था कि इस फिल्म के सबसे दमदार किरदार यानि की 'महारानी' जो कि 'सदाशिव अमरापुरकर' ने निभाया था वो कौन निभाएगा। तो अब महेश भट्ट ने सभी बातों पर विराम लगाते हुए इसके लिए दमदार अभिनेता मकरंद देशपांडे को साइन कर लिया है।
बता दें कि इस फिल्म में मकरंद ऐसे ढोंगी बाबा के किरदार में होंगे जो कि काफी असरदार भी होगा। सदाशिव अमरापुरकर ने एक किन्नर का रोल किया था और आज भी वो रोल लोगों को दिमाग में है।

इस फिल्म की बात करें तो मकरंद देशपांडे ने फिल्म के किरदार के लिए अभी से वर्कशॉप्स लेनी शुरू कर दी हैं। वहीं फिल्म में मकरंद के साथ पूजा भट्ट, संजय दत्त भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
काफी समय के बाद महेश भट्ट खुद कोई फिल्म डायरेक्ट करने जा रहें हैं। महेश भट्ट बॉलीवुड के सफलतम निर्देशकों में से एक हैं और कई शानदार फिल्में दी हैं।


Click it and Unblock the Notifications