एक साथ दिखे संजय दत्त और आलिया भट्ट, शुरू हो चुकी है सड़क सीक्वल
महेश भट्ट का सड़क सीक्वल शुरू हो चुका है। कम से कम कुछ दिन पहले महेश भट्ट और संजय दत्त की एक तस्वीर को सड़क के सेट से ही माना जा रहा था। पहले खबरें थीं कि फिल्म बकायदा सीक्वल होगी। यानि कि फिल्म में आलिया भट्ट, संजय दत्त की बेटी का किरदार निभाएंगी।
लेकिन फिर खबरें आईं कि आलिया ने इस फिल्म को करने में ज़्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाई है। फिलहाल आलिया, राज़ी, गली बॉय और ब्रह्मास्त्र में व्यस्त हैं। इसके बाद करण जौहर की शिद्दत से भी उनका नाम जोड़ा जा रहा था।

अब माना जा रहा है कि आलिया ने सड़क 2 के लिए हामी भर दी है। हाल ही में वो और संजय दत्त, महेश भट्ट के ऑफिस में एक साथ देखे गए और गपशप गली के मुताबिक ये मुलाकात सड़क सीक्वल को पटरी पर लाने के लिए ही थी। संजय दत्त ने इस प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए काफी पहले बताया था ये कोई रीमेक नहीं है। ये उसी फिल्म का आगे का पार्ट है।
मैं महेश भट्ट से मिला हूं और फिल्म की स्क्रिप्ट और आइडिया दोनों बहुत अच्छा है। अगर वाकई कुछ करने लायक निकला तो फिल्म ज़रूर बनेगी और जब भी बनेगी इसे मैं ही करूंगा।
अब संजय दत्त का ये अनाउंसमेंट सुनकर 90's के फैन काफी खुश हो जाएंगे। संजय दत्त और महेश भट्ट नाम (1986), कब्ज़ा (1988), सड़क (1991), गुमराह (1993) और कारतूस (1999) जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं और माना जा रहा है कि इस बार भी उनका साथ आना कोई धमाका ही करेगा। वैसे भी जब सड़क ब्लॉकबस्टर हुई तो संजय दत्त सुपरस्टार थे।
गौरतलब है कि संजय दत्त और पूजा भट्ट के इस हटके रोमांस ने 1991 में सबका दिल जीता था और लोगों को फिल्म से और चाहिए था। सड़क उस साल की दूसरी सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्म बनी तो 90 के दशक की 7वीं सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्म।
अब देखना है कि सड़क का क्या हाल होता है। वैसे जानिए बॉलीवुड के आने वाले सीक्वल -


Click it and Unblock the Notifications













