सबसे कम रेटिंग पाने का रिकॉर्ड बना रही है सड़क 2- सोशल मीडिया पर ऐसे बना मजाक
सुपरस्टार संजय दत्त, आलिया भट्ट और आदित्य रॉय कपूर की फिल्म सड़क 2 आज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो गई है और इस समय इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा चर्चा है। बता दें कि सोशल मीडिया पर सड़क 2 ट्रेंड कर रही है लेकिन फिल्म को काफी ज्यादा ट्रोल किया जा रहा है। गौरतलब है कि लोग इस फिल्म के रेटिंग्स का जमकर मजाक बना रहे हैं। फिल्म को लेकर तब से लोग विरोध में हैं जब से सोशल मीडिया पर नेपोटिज्म को लेकर बहस शुरु हुई है।
आलिया भट्ट को भी सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद लगातार ट्रोल किया जा रहा है और लोग पहले ही सोशल मीडिया पर इस फिल्म को बॉयकॉट करने की बात कर रहे थे क्योंकि फिल्म भट्ट कैंप की है। इसके अलावा इस फिल्म को लेकर खबर है कि फिल्म की कहानी में भी वो दम नहीं है जिसकी उम्मीद लोग कर रहे थे।

क्रिटिक्स की मानें तो फिल्म में संजय दत्त ही नजर आ रहे हैं और उनका काम ही लोगों को पसंद आने की उम्मीद है। इसके अलावा आलिया भट्ट को लगातार ट्रोल किया जा रहा था। फिलहाल आप देखिए फनी मीम्स जो कि वायरल हो रहे हैं..


Click it and Unblock the Notifications











