..................... Sadak 2- Alia bhatt's character from the film leak now - Hindi Filmibeat

सड़क 2- रिलीज से पहले ही Leak हुआ आलिया भट्ट का किरदार- करेंगी ये दमदार काम

Recommended Video

Alia Bhatt's role in Sadak 2 gets REVEALED; Find here | FilmiBeat

संजय दत्त, पूजा भट्ट और महेश भट्ट की सुपरहिट फिल्म सड़की के सीक्वल को लेकर चर्चा है और सड़क 2 में आलिया भट्ट धमाका करती हुई नजर आने वाली हैं। हाल ही में इस फिल्म को लेकर ऐलान किया गया था और आलिया भट्ट इसकी तैयारियों में जुट गईं हैं। हालांकि संजय दत्त पहले ही इसकी तैयारियां शुरु कर चुके हैं। इन दोनो के अलावा इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर और पूजा भट्ट भी नजर आने वाली हैं।

अब जो खबर सामने आई है वो आपको काफी चौकाने वाली है क्योंकि फिल्म में आलिया भट्ट के किरदार का खुलासा हो चुका है। मुंबई मिरर की माने तो आलिया भट्ट इस फिल्म में एक ऐसी लेडी का रोल करने वाली हैं जो कि एक ढोंगी बाबा के ढोंग का पर्दाफास करती हुई नजर आएंगी।

sadak 2, alia bhatt, sanjay dutt, सड़क 2, आलिया भट्ट, संजय दत्त

इस काम में संजय दत्त उनकी मदद करते हुए नजर आने वाले है। इसका मतलब ये है कि आलिया काफी नया किरदार निभाने वाली हैं और लोगों को इस फिल्म का इंतजार रहेगा।

हाल ही में आलिया भट्ट की फिल्म कलंक रिलीज हुई थी लेकिन उसने काफी ज्यादा निराश किया है। अब इस फिल्म से उनके फैंस को काफी ज्यादा उम्मीदें हैं। हालांकि वो ब्रह्मास्त्र में भी नजर आने वाली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X