सड़क 2- आदित्य रॉय कपूर और आलिया भट्ट स्टारर इस फिल्म की शूटिंग का ऐलान- ये है Date
काफी समय से चर्चा में चल रही संजय दत्त और पूजा भट्ट की फिल्म सड़के रीमेक सड़क 2 को लेकर अब एक बड़ी खबर आई है। बता दें कि इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर और आलिया भट्ट लीड में रोल मे नजर आने वाले हैं और अब शूटिंग डेट का खुलासा हो चुका है। पता चला है कि फिल्म की शूटिंग अगले महीने 2 मई से शुरु हो जाएगी जिसका इंतजार लोग कर रहें हैं। गौरतलब है कि आदित्य और आलिया के अलावा फिल्म में पूजा और संजय भी नजर आने वाले हैं।
महेश भट्ट ने सड़क 2 के बारे में बात करते हुए कहा कि संजय जो कि पहली फिल्म के समय 32 साल का था अब 54 साल के रवि के किरदार में 21वीं सदी में लौट रहा है। वो सदी जहां सब कुछ उसकी आंखों से सामने बिखर रहा है, जहां घर और सड़क में ज़्यादा फर्क नहीं बचा है।

इस कहानी का भावनात्मक पहलू उन कहानियों से जुड़ा है जो मैंने 90 के दशक में बनाई हैं। बता दें कि आलिया भट्ट और आदित्य रॉय कपूर दोबारा साथ में नजर आएंगे।
अभी वो फिल्म कलंक के लिए साथ में आ रहें हैं जिसका ट्रेलर रिलीज हो चुका है। 90 के दशक में आई फिल्म सड़क काफी बड़ी हिट थी और पूजा भट्ट और संजय दत्त की जोड़ी ने धमाल कर दिया है।


Click it and Unblock the Notifications