मां की याद में रो पड़ा क्रूर कांचा चिना....
फिल्म अग्निपथ में क्रूर कांचा चिना का किरदार निभाने वाले बॉलीवुड के मु्न्ना भाई उस समय इमोशनल हो गये जिस समय वो अपनी मां नर्गिस दत्त को याद कर रहे थे। मौका था नरगिस दत्त मेमोरियल कैंसर फाउंडेशन और ब्रिटेन स्थित गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) हीलिंग लिट्ल हार्ट्स के बीच गठजोड़ की घोषणा का था। जहां संजय दत्त अपनी मां के बारे-बारे में बात करते -करते एकाएक रो पड़े।
ना तो वहां कोई फिल्मी सीन चल रहा था और ना ही संजय दत्त की आंखों में ग्लिसरीन लगा हुआ था उनकी आंखों से रीयल आंसू बह रहे थे। संजय दत्त ने कहा आज भी वो अपनी मां को अपने साथ महसूस करते हैं आज भी उन्हे लगता है कि वो उनके आस-पास ही है। संजय दत्त ने बताया कि आज भी वो मंजर वह भूले नहीं है जब उनकी मां आखिरी सांसे गिन रही थी और बार-बार यही कह रही थी कि ऊपरवाला उन्हें थोड़ी सी जिंदगी और बक्श देता ताकि मैं संजू की पहली फिल्म रॉकी की रिलीज देख लूं लेकिन ऐसा हो नहीं पाया औऱ मेरी मां मुझसे बहुत दूर चली गयी।



Click it and Unblock the Notifications