SAD News: निर्देशक- एक्टर नीरज वोरा का निधन.. कई हिट फिल्मों में किया था काम
Recommended Video

एक्टर और फिल्ममेकर नीरज वोरा का गुरुवार तड़के क्रिटी केयर अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें पहले फिरोज नाडियाडवाला के घर ले जाया जाएगा और बाद में 3 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बॉलीवुड अभिनेता परेश रावल ने ट्वीट कर उनके निधन पर शोक जताया है।
आपको बता दें कि साल 2016 अक्टूबर में उन्हें हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक आया था। इसके बाद उन्हें दिल्ली स्थित AIIMS में भर्ती कराया गया था। वहां वो कोमा में चले गए थे। इसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। पिछले 10 महीने से वो कोमा में थे। उनकी उम्र 54 साल थी।

नीरज वोरा 'फिर हेरा फेरी', खिलाड़ी 420 जैसी फिल्मों के निर्देशक रहे हैं। जबकि अक्षय कुमार, सलमान खान के साथ कई हिट फिल्मों में अहम किरदार निभाए हैं। वे थियेटर में भी सक्रिय थे। साथ ही कई फिल्मों के लेखक भी रहे हैं।
उन्होंने 'रंगीला', 'अकेले हम अकेले तुम', 'ताल', 'जोश', 'बदमाश', 'चोरी चोरी चुपके चुपके', 'आवारा पागल दीवाना' जैसी फिल्मों के संवाद लिखे थे।


Click it and Unblock the Notifications











