Ranbir Kapoor फैंस के लिए बुरी खबर! लव रंजन की फिल्म होगी आखिरी रॉम-कॉम, कहा- उम्र बढ़ रही है

Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर ने रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जहां उन्होंने एक बातचीत में अपनी आगामी प्रोजेक्ट्स के बारे में कुछ जानकारी साझा की। रणबीर की अगली फिल्म लव रंजन के साथ है। वो एक रोमांटिक- कॉमेडी फिल्म है, जहां वो और श्रद्धा कपूर साथ नजर आएंगे। ये फिल्म अगले साल 8 मार्च को रिलीज होगी।
बहरहाल, इसी इवेंट में रणबीर ने फैंस को यह कहकर शॉक में डाल दिया ये फिल्म उनकी रोमांटिक-कॉमेडी शैली की आखिरी फिल्म हो सकती है।
फिल्म में अपनी भूमिका के बारे में बात करते हुए, रणबीर कपूर ने कहा, "मुझे नहीं पता कि यह शायद मेरी आखिरी रोमांटिक कॉमेडी में से एक होगी क्योंकि मेरी उम्र बढ़ रही है।" इस पर दर्शकों ने उनकी हौसला अफजाई की और कहा कि यह सच नहीं है क्योंकि वह जवान हो रहे हैं। 40 वर्षीय रणबीर ने अपने करियर के दौरान कई रोमांटिक कॉमेडी फिल्मों में काम किया है और फैंस उन्हें इस अंदाज में पसंद भी करते हैं।
लव रंजन की फिल्म के अलावा, रणबीर की आगामी फिल्म में 'एनिमल' भी है, जिसे रणबीर ने एक रोमांचक क्राइम थ्रिलर बताया। फिल्म के निर्देशक हैं संदीप वांगा रेड्डी। ये एक "गैंगस्टर फिल्म" होगी।
फिल्म के बारे में आगे बात करते हुए, अभिनेता ने कहा कि उन्होंने एक ऐसा किरदार निभाया है जो काफी चौंकाने वाला है.. और कुछ ऐसा है जो मैंने पहले कभी नहीं किया है। रणबीर ने कहा, "यह मेरे लिए एक बहुत ही रोमांचक प्रोजेक्ट है.."
रणबीर की पिछली रिलीज है.. अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र। यह बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। अभिनेता ने सऊदी अरब के जेद्दाह में रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में अपने नए लुक से प्रशंसकों को प्रभावित किया है। रणबीर यहां दाढ़ी और लंबे बाल में नजर आए।


Click it and Unblock the Notifications
