..................... Sacred Games actress kubbra sait talk about her abortion and one night stand।सेक्रेड गेम्स एक्ट्रेस कुब्रा सेत ने अबॉर्शन और वन नाइट स्टैंड पर की बात - Hindi Filmibeat

वन नाइट स्टैंड के बाद मैं प्रेग्नेंट हो गई, मैंने फिर अबॉर्शन कराया - सेक्रेड गेम्स एक्ट्रेस का खुलासा

By Filmibeat Desk

सेक्रेड गेम एक्ट्रेस कुब्रा सेत ने अपने निजी जिंदगी से जुड़ा हुआ एक खुलासा किया है। कुब्रा सेत ने बताया है कि कैसे उन्हें अपनी एक गलती के कारण अबॉर्शन करवाना पड़ा था। कुब्रा ने इसका जिक्र अपनी पहली किताब ओपन बुक नॉट क्वाइट ए मेमॉयर में किया है। यह किताब कुब्रा की निजी जिंदगी के कई राज से पर्दा उठाती हैं।

kubbrasait

कुब्रा ने इस किताब में बताया है कि कैसे उन्हें इस मुकाम पर पहुंचने से पहले बॅाडी शेमिंग के साथ कई तरह के शोषण से गुजरना पड़ा था। इस किताब में कुब्रा की जिंदगी के कई चैप्टर मौजूद हैं। इसी में शामिल है एक चैप्टर आई वास नॅाट रेडी टू बी अब मदर। उनकी जिंदगी से जुड़ा यह किस्सा साल 2013 का है। जब कुब्रा वेकेशन के लिए अंडमान गई हुई थीं। उन्होंने इस किताब में बताया है कि वह एक रात को स्कूबा डाइविंग के लिए गई थीं। रात में उन्होंने ज्यादा शराब पी ली थी। फिर वह अपने दोस्त के साथ इंटिमेट हुई थीं।

 मैंने अबॉर्शन कराने का फैसला किया

मैंने अबॉर्शन कराने का फैसला किया

कुब्रा ने इसके बाद पाया कि उनके पीरियड मिस हो रहे हैं। फिर उन्होंने इस बारे में पता लगाने के लिए प्रेगनेंसी टेस्ट करवाया जो कि पॉजिटिव निकला। एक्ट्रेस ने इस संबंध में लिखा है कि एक सप्ताह के बाद मैंने अबॉर्शन कराने का फैसला किया। मैं इसके लिए पूरी तरह से तैयार नहीं थी।

ऐसे अपनी जिंदगी नहीं सोची

ऐसे अपनी जिंदगी नहीं सोची

क्योंकि मैंने ऐसे अपनी जिंदगी नहीं सोची थी। कुब्रा ने यह भी कहा कि यह अनुभव उनके लिए खराब रहा है। कुब्रा ने यह भी कहा है कि इस बात का मुझे कोई पछतावा नहीं है। मैं अपनी पसंद के कारण बुरा महसूस कर रही थी।

23 की उम्र में शादी और 30 की उम्र में बच्चा

23 की उम्र में शादी और 30 की उम्र में बच्चा

इसकी वजह यह थी कि लोग इस बारे में सुनकर क्या सोचेंगे। कुब्रा ने साफ तौर पर कहा कि वह उस समय मां बनने के लिए तैयार नहीं थीं। आज भी मैं इसके लिए तैयार नहीं है। मुझे यह समझ नहीं आता है कि 23 की उम्र में शादी और 30 की उम्र में बच्चा। आपको बता दें कि कुब्रा जवानी जानेमन, सुल्तान के साथ कई फिल्म में नजर आ चुकी हैं। लेकिन उन्हें पहचान केवल सेक्रेड गेम्स से मिली है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X