पत्नी अंजलि से पहले इस बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ शादी करने वाली थे सचिन तेंदुलकर, बोले- मैं और वो...

Sachin Tendukar Shilpa Shirodkar

Sachin Tendukar Shilpa Shirodkar: शिल्पा शिरोडकर इन दिनों सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी ज़िंदगी के कई पहलुओं पर खुलकर बात की डिप्रेशन से लेकर पति के सपोर्टिव होने और अपने करियर तक का ज़िक्र किया। लेकिन आज हम उनके जीवन के उस दौर की बात कर रहे हैं जब उनका नाम क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर से जोड़ा गया था। कहा जाता है कि अंजलि से शादी से पहले सचिन का शिल्पा के साथ अफेयर था। हालांकि, इस दावे का कोई पुख्ता सबूत नहीं है और न ही कभी शिल्पा या सचिन ने इसे स्वीकार किया। शिल्पा ने यूके बेस्ड बैंकर अपरेश रंजीत से शादी की है, वहीं सचिन अपनी पत्नी अंजलि तेंदुलकर के साथ खुशहाल जीवन बिता रहे हैं।

सचिन तेंदुलकर और शिल्पा शिरोडकर का नाम कई बार एक-दूसरे से जोड़ा गया, हालांकि उन्हें कभी साथ नहीं देखा गया। रेड एफएम को दिए एक इंटरव्यू में शिल्पा ने इस अफवाह पर चुप्पी तोड़ते हुए सचिन के साथ अपने रिश्ते की सच्चाई बताई थी। एक्ट्रेस ने कहा कि वह सचिन से पहली बार 1991 में तब मिली थीं, जब वह फिल्म 'हम' की शूटिंग कर रही थीं। उस वक्त सचिन उनके कजिन के साथ बांद्रा ईस्ट में क्रिकेट खेला करते थे, और वहीं उनकी मुलाकात हुई थी।

शिल्पा ने कहा था, "जब मैं 'हम' फिल्म कर रही थी, तभी मैं पहली बार सचिन से मिली। क्योंकि मेरे कजिन ब्रदर और सचिन बांद्रा ईस्ट में एक ही जगह रहते थे और साथ में क्रिकेट खेलते थे।" साथ ही उन्होंने यह भी साफ किया कि जब वह सचिन से मिली थीं, तब वह पहले से ही अंजलि को डेट कर रहे थे।वे दोनों साथ में क्रिकेट खेलते थे और उसी दौरान मेरी सचिन से मुलाकात हुई। उस समय सचिन अंजलि को डेट कर रहे थे, हालांकि यह बात बाहर किसी को नहीं पता चली। लेकिन हमें यह जानकारी थी क्योंकि हम सभी दोस्त थे। चूंकि एक एक्ट्रेस की मुलाकात एक मशहूर क्रिकेटर से हुई थी, और वो भी सचिन तेंदुलकर से, तो लोगों के लिए बातें बनाना आसान हो गया। जबकि सच तो यह है कि मैं उनसे सिर्फ एक बार मिली थी।

इंडिया टुडे को दिए गए एक पुराने इंटरव्यू में क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने शिल्पा शिरोडकर के साथ जुड़ी अफवाहों पर बात की थी। दोनों के मराठी होने की वजह से यह अटकलें और भी तेज़ हो गई थीं। इंटरव्यू के दौरान जब सचिन से पूछा गया कि उन्होंने अपने बारे में सबसे बेवकूफी भरी बात क्या सुनी है, तो उन्होंने शिल्पा शिरोडकर के साथ अपने कथित अफेयर का ज़िक्र किया। उन्होंने इन अफवाहों को पूरी तरह से खारिज करते हुए साफ कहा था कि वह शिल्पा को जानते तक नहीं हैं।

सचिन ने कहा था, "शिल्पा शिरोडकर और मेरे अफेयर की बात की जाती थी, जबकि हम एक-दूसरे को जानते तक नहीं थे।" बता दें कि सचिन और अंजलि ने प्रेम विवाह किया था। अंजलि, सचिन से छह साल बड़ी हैं और दोनों की पहली मुलाकात मुंबई एयरपोर्ट पर हुई थी। वहीं अगर शिल्पा की बात करें तो उन्होंने साल 2000 में अपरेश रंजीत से शादी की थी। खास बात ये है कि शिल्पा ने सिर्फ डेढ़ दिन में ही शादी के लिए हां कह दी थी।

इस बारे में बात करते हुए शिल्पा ने कहा था, "मैं कभी भी मुंबई छोड़ने का सोच भी नहीं सकती थी क्योंकि मैं अपने माता-पिता के बेहद करीब थी। लेकिन जब मेरी मुलाकात अपने पति से हुई, तो सिर्फ डेढ़ दिन में ही मैंने शादी के लिए हां कर दी ये जानते हुए भी कि वो भारत में नहीं रहेंगे, बल्कि पढ़ाई के लिए विदेश जा रहे हैं। ऐसे में यह साफ था कि मुझे भी देश छोड़ना पड़ेगा। उनकी सच्चाई और ईमानदारी ने मुझे इतना प्रभावित किया कि मैंने यह तक नहीं सोचा कि मैं क्या फैसला ले रही हूं।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X