रजनीकांत के साथ सचिन तेंदुलकर ने ली ऐसी सेल्फी, किसी फैन की तरह एक्साइटेड दिखे क्रिकेट के भगवान!

sachin tendulkar, rajinikanth

22 जनवरी को जैसे जैसे सितारे अयोध्या पहुंचे थे ये एक बड़ा दिन था। इस वक्त कई तस्वीरें और वीडियो सामने आकर वायरल हो रहे हैं। भव्य राम मंदिर को एक शानदार 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह से सजाया गया और जैसे ही ये पूरा हुआ दिग्गजों के चेहरे खिले हुए थे।

इस वक्त पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत के साथ सेल्फी लेते हुए नजर आ रहे हैं। लिटिल मास्टर और स्क्रीन के 'थलाइवा' को एक साथ ऐसे देख उनके फैंस भी काफी खुश हुए हैं।

वीडियो को पैपराजी पेज पर पोस्ट किया गया है। एक्स पर अपने आधिकारिक हैंडल पर सचिन ने साउथ सुपरस्टार के साथ एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें लिखा था, "अयोध्या में नए श्री राम मंदिर में आकर खुशी हुई।

इसकी अद्भुत वास्तुकला किसी भी व्यक्ति को प्रभावित करने के लिए तैयार है जो यहां आएगा। खुशी है। श्री राम का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए। #राममंदिरप्रणप्रतिष्ठा।"

इसके बाद लोग कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''सचिन सर, हम आपके लिए खुश हैं कि आप इतिहास का एक और हिस्सा बन गए हैं।'' एक ने लिखा, ''एक फ्रेम में दो सुपरहीरो...जय श्री राम।''

एक ने लिखा, ''अद्भुत सचिन, आपको वहां रजनी सर के साथ देखकर बहुत खुशी हुई, आप सभी को गले लगाऊंगा, जय श्री राम।'' एक ने लिखा, ''जब खिलाड़ी किसी राजनीतिक दल के प्रवक्ता बन जाते हैं तो यह लोकतंत्र के लिए हानिकारक है।''

इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं लेकिन सचिन तेंदुलकर ने किसी तरह का कोई रिेएक्शन नहीं दिया है। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जोकि आग की तरह फैल रहा है...

Read more about: sachin tendulkar rajinikanth
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X