सचिन तेंदुलकर से लेकर ए.आर.रहमान तक,... Asha Bhosle को श्रद्धांजलि देने पहुंचे ये सितारे, झलक पड़े आंसू
Asha Bhosle Last Rites: बॉलीवुड की जानी-मानी सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में 12 अप्रैल 2026 को निधन हो गया। उन्होंने आखिरी सांस मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में ली। खबर सामने आने के बाद में पूरा देश शोक में डूब गया। आज शाम 4:00 बजे उनका राजकीय सम्मान के साथ में अंतिम संस्कार होने वाला है। उनके परिवार का भी बुरा हाल है और अंतिम संस्कार की तैयारी शिवाजी पार्क में शुरू हो चुकी है।

आशा भोंसले के पार्थिव शरीर को कासा ग्रैंड लोअर बिल्डिंग की लॉबी में रख दिया गया है। आज सुबह 10:30 से 2:00 तक फैंस उनके अंतिम दर्शन करने के लिए घर पर आएंगे। जाने-माने क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने भी पत्नी साक्षी संग आशा भोंसले को अंतिम विदाई दी और इस दौरान उनके आंसू छलक पड़े। पूरे अंतिम विदाई देने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी आए। इसके अलावा बॉलीवुड अभिनेत्री तब्बू भी आशा भोंसले को आखिरी श्रद्धांजलि देने पहुंची।
इसके अलावा आशा भोसले की आखिरी झलक प्राप्त करने के लिए बॉलीवुड के मशहूर लेखक जावेद अख्तर और अभिनेत्री शबाना आजमी भी उनके घर पर पहुंचे। इसके अलावा बॉलीवुड की मशहूर सिंगर ए आर रहमान भी आशा भोंसले को अंतिम विदाई देने के लिए उनके घर पहुंचे। अभी भी काफी सारे सेलिब्रिटीज उनको श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंच रहे हैं।
आशा भोंसले के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे ये सेलेब्स
आशा भोंसले के अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पर जैकी श्रॉफ से लेकर और उर्मिला मातोंडकर, और विद्या बालन समेत कई सारे सितारे पहुंचे हैं। मराठी सिंगर अजय और अतुल भी आशा ताई को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे और इस दौरान अजय बहुत ही ज्यादा इमोशनल दिखे।
बेटे आनंद ने की अपील
आशा भोंसले के बेटे आनंद ने फैंस से खास अपील करते हुए कहा है कि वो घर आकर सिंगर के अंतिम दर्शन कर सकते हैं लेकिन शाम को 4:00 बजे शमशान घाट में भीड़ न लगाएं तो अच्छा रहेगा। ऐसा इसीलिए क्योंकि वहां पर भीड़ आने की बहुत ज्यादा संभावना है और उनका अंतिम संस्कार शिवाजी पार्क में होना है।


Click it and Unblock the Notifications











