Really..क्रिकेट का मैदान नहीं, अब सचिन तेंदुलकर दिखेंगे फिल्मों में

हम जानते हैं यह खबर आपको हैरानी में डाल सकती है, लेकिन यह सच है कि मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर अब बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। सचिन के फैंस उनके इस फैसले से जरूर बहुत खुश होंगे, लेकिन कोई दो राय नहीं कि सचिन का यह फैसला थोड़ा हतप्रभ करने वाला है। सचिन अपनी ही बॉयोपिक में नजर आने वाले हैं।

sachin tendulkar

सचिन की बॉयोपिक देशभर के करीब दो हजार थियेटर में प्रदर्शित होगी। इस फिल्म की रिलीज होने की डेट अभी तय नहीं है लेकिन इसकी आधी शूटिंग हो चुकी है। फिल्म में सचिन की क्रिकेट लाइफ से साथ साथ निजी जिंदगी की झलकियां भी देखने को मिलेगी। लिहादा, इस फिल्म में सचिन ने खुद ऐक्टिंग भी की है। वहीं, इस फिल्म में दुनिया के अन्य जाने माने चेहरे दिखाई देंगे।

सचिन को हमने विज्ञापन आदि में तो खूब देखा है। लेकिन फिल्मों में देखना दिलचस्प होगा। इस फिल्म का निर्माण मुंबई की ही एक प्रॉडक्शन कंपनी '200 नॉट आउट' कर रही है। यह कंपनी 150 से अधिक ऐडवर्टाइजमेंट और शॉर्ट फिल्म बना चुकी है। कंपनी ने अपने पुराने काम के आधार पर वर्ल्ड स्पोर्ट्स ग्रुप से सचिन पर फिल्म बनाने के अधिकार खरीदे हैं। जबकि फिल्म के निर्देशन का जिम्मा लंदन के मशहूर लेखक-निर्देशक जेम्स एर्स्किन को सौंपा गया है। यह पहला मौका होगा जब एर्स्किन भारत में काम करेंगे।

बताया जा रहा है कि फिल्म निर्माता कंपनी कई देशों के क्रिकेट बोर्ड के भी संपर्क में हैं और कोशिश कर रही है उसे सचिन से जुड़े कुछ खास वीडियो फुटेज भी मिल जाए। प्रॉडक्शन कंपनी चाहती है कि सचिन की क्रिकेट लाइफ से जुड़े कुछ अहम लम्हों को डाइरेक्ट फिल्म में शामिल किया जाए।

गौरतलब है कि, दर्शक जरूर ही सचिन की जिंदगी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब होंगे। सचिन की जिंदगी का उताव- चढ़ाव देखना काफी दिलचस्प होगा। लेकिन बस उम्मीद करते हैं कि सचिन की स्थिति पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा जैसी न हो जाए। बहरहाल, इस नई शुरूआत के लिए ऑल दि बेस्ट सचिन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X