रिलीज होते ही वायरल हो गया सचिन तेंदुलकर का गाना, आप भी सुनिये

सचिन ने हाल ही में क्रिकेट को लेकर गाना गाया है और कुछ ही घंटों में उनका ये सॉन्ग वायरल हो गया।

By Utkarsh

क्रिकेट के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर अपने इन दिनों बैट के बजाए माइक थामे हुए हैं। सचिन को गाने का बड़ा शौक है। जिसके चलते उन्होंने इस बार सिंगिंग में हाथ आजमाया है। हाल ही में उनका गाना रिलीज हुआ है। वहीं रिलीज होते ही मास्टर ब्लास्टर का ये गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

दरअसल, सचिन ने हाल ही में क्रिकेट को लेकर गाना गाया है और कुछ ही घंटों में उनका ये सॉन्ग वायरल हो गया। इस गाने में सचिन का साथ निभा रहे हैं सुरों के बादशाह सोनू निगम। गाने के वीडियो में दोनों साथ गाना गाते और मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

sachin-tendulkar-song-with-sonu-nigam-went-viral

सचिन द्वारा गाया हुआ गाना 'क्रिकेट वाली बीट पे' सभी को डांस करने पर मजबूर कर देगा। इस गाने में खुद सचिन तेंदुलकर और सोनू निगम भी डांस करते नजर आ रहे हैं। वहीं सचिन और सोनू के इस गाने की झलक रविवार को संपन्न हुए रिऐलिटी शो में नजर आई थी।

इस गाने में लोगों से क्रिकेट वाली बीट पे नाचने को कहते हुए सचिन ने वीवीएस लक्ष्मण, राहुल द्रविड़, कपिल देव, संजय मांजरेकर, सौरव गांगुली और महेंद्र सिंह धोनी का नाम लिया है। यही नहीं सचिन ने अपने उन साथी खिलाड़ियों का जिक्र किया है, जिन्होंने कभी भी उनके साथ वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया था। सचिन ने 1992, 1996, 1999, 2003, 2007 और 2011 वर्ल्ड कप खेला है।

इसके अलावा कुछ ऐसे खिलाड़ियों का भी जिक्र किया है, जिनका अतंरराष्ट्रीय करियर बहुत छोटा रहा और लोगों ने उन्हें भुला दिया। ऐसे ही खिलाड़ी में से एक इंदौर के क्रिकेटर अमय खुरासिया का जिक्र किया है।

सबसे मजेदार बात यह है कि सचिन ने अपने गाने में विनोद कांबली का भी नाम लिया है। मालूम हो कि किसी जमाने में सबसे अच्छे दोस्त रहे विनोद कांबली और सचिन के बीच इन दिनों अच्छे रिश्ते नहीं होने की बातें सामने आती रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X