अर्जुन तेंदुलकर ने कर ली सगाई, जानें कौन हैं सचिन तेंदुलकर की होने वाली बहू, अमीर फैमिली से रखती हैं ताल्लुक

Arjun Tendulkar

Sachin Tendulkar son Arjun Tendulkar got engaged: बधाई हो! अब आप कहेंगे ये किस लिए तो आपको बता दें कि क्रिकेट के देवता कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर अब पिता के साथ ही ससुर बनने वाले हैं। जी हां, सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेदुलकर ने सगाई कर ली है। अब हर एक के दिमाग में बस एक ही सवाल है कि आखिर कौन है वो लड़की जो बनने जा रही हैं तेंदुलकर परिवार की बहूरानी ?

अगर आपके मन में भी यही सवाल है तो आपको बता दें कि सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन ने मुंबई के फेमस बिजनेसमैन रवि घई की पोती से सगाई कर ली है। बता दें की बिजनेस वर्ल्ड में घई फैमिली का बड़ा नाम है। रवि घई इंटरकॉन्टिनेंटल मरीन ड्राइव होटल और ब्रुकलिन क्रीमरी (लो कैलोरी की आईस्क्रीम बॉन्ड) के मालिक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फंक्शन काफी प्राइवेट था। इसमें केवल परिवार के लोग ही शामिल हुए थे। लेकिन बता दें कि अभी तक इस जानकारी को ना तो तेंदुलकर फैमिली ने ऑफिशियल किया है और ना ही घई परिवार ने।

कौन हैं सानिया और क्या करती हैं

आपको बता दें कि सानिया सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव नहीं रहती हैं। उनका इंस्टा एकाउंट भी प्राइवेट है जिसपर मात्र 805 फॉलोअर्स हैं। बता दें कि सानिया को फॉलो करने वालों की लिस्ट में अर्जुन की बहन सारा तेंदुलकर भी हैं। आपको बता दें कि सानिया WVS से प्रमाणित पशु चिकित्सा तकनीशियन हैं। उनके इंस्टा बायो के मुताबिक वह मिस्टर पॉज नाम के पालतू जानवरों की त्वचा की देखभाल करने वाले ब्रॉन्ड की संस्थापक हैं।

ऑलराउंडर हैं अर्जुन तेंदुलकर

आपको बता दें कि अर्जुन तेंदुलकर की उम्र 25 साल है। वह तेज गेंदबाज और ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं। बता दें कि अर्जुन तेंदुलकर IPL में भी अपनी जगह बना चुके हैं। उन्होंने मुंबई इंडियन से खेला था। बता दें कि अर्जुन ने 2020/21 में मुंबई के साथ करियर शुरू किया था। अर्जुन खिलाड़ी अच्छे हैं, लेकिन अभी तक वह अपने पिता जितना नाम बल्लेबाजी में नहीं बना पाए हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X