सचिन तेंदुलकर की बायोपिक का फर्स्ट लुक जारी..इस दिन होगी रिलीज़
सचिन तेंदुलकर पर बन रही बायोपिक ‘सचिन अ बिलियन ड्रीम्स' का फर्स्ट पोस्टर जारी हो गया है।
भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर पर बन रही बायोपिक 'सचिन अ बिलियन ड्रीम्स' का फर्स्ट पोस्टर जारी हो गया है। इसी के साथ इस फिल्म की रिलीज़िंग डेट भी आ गई है। जी हां..ये फिल्म इस साल 26 मई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। इस फिल्म का पोस्टर और रिलीज़िंग डेट तरण आदर्श और सचिन ने खुद ट्वीट कर जारी किया है।
इस पोस्टर में आप देखेंगे कि एक बल्लेबाज़ का हाथ नज़र आ रहा है जिसने बल्ला पकड़ा हुआ है। ज़ाहिर सी बात है ये हाथ सचिन तेंदुलकर ही होगा। आपको बताते चलें कि जिस समय ये फिल्म रिलीज़ होगी उसी समय प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड फिल्म बेवॉच भी रिलीज़ होगी। इन दोनों ही फिल्मों में जमकर मुकाबला होने वाला है।
POSTER: 2017 की एक और 100 करोड़ी फिल्म तैयार.. 'हॉफ गर्लफ्रैंड'.. पहली झलक


Click it and Unblock the Notifications