सचिन तेंदुलकर ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात...फिल्म के बारे में दी जानकारी
सचिन तेंदुलकर ने प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें फिल्म के बारे में बताया।
सचिन तेंदुलकर की आने वाली फिल्म सचिन ए बिलियन ड्रीम्स 26 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर पूरा देश सुपर एक्साइटेड है और हो भी क्यों आखिर सचिन तेंदुलकर की बायोपिक है। फिल्म के ट्रेलर को लोगो ने खूब सराहा।
सचिन तेंदुलकर ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और अपनी आने वाली बायोपिक फिल्म सचिन ए बिलियन ड्रीम्स के बारे में जानकारी दी। आपको बता दें कि सचिन तेंदुलकर खुद भी कांग्रेस पार्टी की तरफ से राज्यसभा के सांसद हैं।

फिल्म में सचिन की बचपन से लेकर पूरी क्रिकेट करियर पर फोकस किया जाएगा। फिल्म में उनके करियर को दिखाया गया है और लगभग सारे असल फुटेज का इस्तेमाल किया गया है।
सचिन तेंदुलकर भले ही क्रिकेट से सन्यास ले चुके हैं लेकिन उनके प्रति दिवानगी कम नहीं हुई है। भले सचिन मैदान में ना दर्शक दीर्घा में बैठ कर मैच देख रहे हों लेकिन उनके भर से फैन्स सचिन..सचिन चिल्लाने लगते हैं। जाहिर है यही उत्साह सबका फिल्म के लिए भी है।


Click it and Unblock the Notifications