लाजवाब सचिन जैसा ना कोई था, है और ना ही होगा: आमिर खान
गुरूवार को सुबह मिस्टर परफेक्ट आमिर खान भी सचिन को विदाई देने पहुंचे। भारतीय टीम की ओर से आमिर का पूरा सम्मान किया गया और उन्हें सभी खिलाड़ियों के हस्ताक्षर युक्त एक टीशर्ट भेंट की गई। कैरेबियाई कप्तान डारेन सैमी ने भी इसी तरह की एक जर्सी भेंट की।
आमिर ने टीम के खिलाड़ियों से मिलने के बाद कमेंट्री बॉक्स में भारत के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी और चैंपियन ऑफ चैंपियन के नाम से नवाजे गये रवि शास्त्री और मशहूर क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले के साथ करीब 15 मिनट का वक्त बिताया और दोनों के ही दिलचस्प सवालों के रोचक जवाब दिये।
आमिर ने कहा कि भारतीय क्रिकेट में उनके भरपाई कभी नहीं हो सकती। आमिर के मुताबिक सचिन ने क्रिकेट के लिए जो किया है, उसके लिए भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया को उन पर गर्व है। आमिर ने कहा कि फिल्म जगत की ओर से वह सचिन को सलाम करते हैं। देश को अपने इस प्यारे और महान क्रिकेटर पर हमेशा गर्व रहेगा। सचिन तुम ग्रेट हो। आमि्र खान ने कहा कि लाजवाब सचिन जैसा ना कोई था, है और ना ही होगा।
आमिर खान ने कि वे इस मैच को देखने के लिए अपनी लकी टी-शर्ट पहनकर आए हैं। आमिर ने बताया कि जब जब वे यह टी शर्ट पहनकर मैच देखने आए हैं, भारतीय टीम को जीत मिली है।
वैसे इन दिनों आमिर खान अपनी आने वाली फिल्म 'धूम 3' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह पहली बार नकारात्मक चरित्र निभा रहे हैं तो वहीं पहली बार उनकी जोड़ी पर्दे पर कैटरीना संग दिखायी पड़ेगी। फिल्म में उनके अलावा अभिषेक बच्चन और उदय चोपड़ा हैं। फिल्म 20 दिसंबर को रिलीज हो रही है। मालूम हो कि आमिर खान ने फिल्म का टाईटल सांग यानी धूम मचाले धूम...को सचिन को समर्पित किया है।


Click it and Unblock the Notifications
