बेटे सचिन के लिए मां लता ने गाया तू जहां जहां चलेगा...
हम बात कर रहे हैं सुरकोकिला लता मंगेशकर की। जो कि मुकेश अंबानी की पार्टी में सचिन को आशिर्वाद देने पहुंची थीं। अपने बेटे सचिन के बारे में बोलते हुए लता ताईं ने कहा कि उनकी और सचिन की मुलाकात केवल दो-चार बार ही हुई है। उन्हें याद है कि उनकी पहली मुलाकात ठाकरे साहब के यहां हुई थीं जहां मेरे बारे में जब सचिन से पूछा गया कि वो क्या कहना चाहते हैं तो सचिन ने केवल यही कहा कि कोई बेटा भला अपनी मां के बारे में क्या कहेगा? जिसे सुनकर मुझे बहुत अच्छा लगा था।
यह कहते हुए लता जी भावुक भी हो गयीं, उन्होंने सचिन को कामयाब होने का, सुखी और खुश रहने का आशीष दिया और अपने लाल की फरमाइश पर उन्होंने तू जहां जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा...गाना भी गाया। उन्होंने कहा कि सचिन ने अपने खेल और व्यक्तिव से साबित कर दिया कि वो भारत मां का सच्चा सपूत है। केवल भारत ही नहीं बल्कि आने वाली पीढियों को भी सचिन पर गर्व होगा।


Click it and Unblock the Notifications
