सचिन तेंदुलकर ने देश के 'रियल हीरो' के लिए रखी स्पेशल स्क्रिनिंग
सचिन तेंदुलकर ने स्पेशल आर्म्ड फोर्स के लिए अलग से फिल्म सचिन ए बिलियन ड्रीम्स की स्क्रिनिंग रखी।
सचिन तेंदुलकर की फिल्म सचिन अ बिलियन ड्रीम्स इस सप्ताह फिल्म की रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं आखिर इतने सालों तक सचिन देश के असल मायनों में सुपरस्टार बनकर रहे हैं। फिल्म अब जब रिलीज के लिए तैयार है तो सचिन ने फिल्म की स्पेशल स्क्रिनिंग रखी।
अमूमन फिल्म की स्क्रीनिंग में सुपरस्टार्स को बुलाया जाता है लेकिन इससे इतर सचिन ने फिल्म की स्क्रीनिंग बॉलीवुड स्टार्स के पहले देश के असल हीरो या आर्मी के जवानों के लिए रखी। आपको बता दें कि खुद सचिन तेंदुलकर भी नेवी ऑफिसर हैं और वो खुद भी यूनिफॉर्म में पहुंचे।

इस दौरान सचिन तेंदुलकर की पत्नी अंजली तेंदुलकर भी उनके साथ पहुंची और हमेशा की तरह वो वाकई काफी खूबसूरत लग रही थीं। सचिन तेंदुलकर के साथ साथ आर्मी ऑफिसर्स भी इस दौरान काफी खुश नजर आ रहे थे। सचिन की फिल्म 26 मई को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
सचिन तेंदुलकर की बायोपिक सचिन अ बिलियन ड्रिम्स का सिर्फ उनके फैन्स नहीं बल्कि बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड तक हर सुपरस्टार इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद है कि फिल्म ताबड़तोड़ कमाई करेगी।


Click it and Unblock the Notifications











