सचिन की फेयवरवेल पार्टी में उमड़ा बॉलीवुड- आमिर, अमिताभ, ऐश्वर्या!
क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद से क्रिकेट के फैन्स से लेकर बॉलीवुड सेलिब्रिटी तक काफी दुखी हैं। लेकिन जब सचिन तेंदुलकर को सरकार की तरफ से भारत रत्न देने की घोषणा की गयी तब से सभी काफी खुश हैं। सचिन तेंदुलकर ने भी भारत रत्न जीतने की खुशी में कल रात एक पार्टी का आयोजिन किया। जिसमें बॉलीवुड के बड़े बडे़ सेलिब्रिटीज देखने को मिले। अमिताभ बच्चन से लेकर आमिर खान, ऐश्वर्या राय बच्चन, करन जौहर,सोनू निगम आदि ने इस पार्टी में हिस्सा लिया और सचिन की इस खुशी में उनका साथ दिया।
सचिन तेंदुलकर ने रविवार को एक प्रेस कॉंफ्रेंस भी रखी थी जिसमें उन्होंने कहा कि उन्हें अभी भी ऐसा नहीं महसूस हो रहा है कि क्रिकेट को छोड़ने का वक्त आ गया है। लेकिन वो अब अपने गेम में पहले जितनी चुस्ती और फुर्ती नहीं दिखा पा रहे थे इसलिए उन्होंने क्रिकेट से सन्यास ले लिया। लेकिन अभी भी वो कहीं ना कहीं क्रिकेट खेलते रहेंगे। सचिन अब चाहते हैं कि वो अपने बच्चों के साथ और अपनी पत्नी के साथ वक्त बिताएं। सचिन ने कहा कि उनके बच्चों ने जो कुछ भी मिस किया है अब आने वाले सालों में और हमेशा वो लोग उससे भी ज्यादा पाएंगे।
सचिन के क्रिकेट छोड़ने के बाद अमिताभ ने भी काफी बढ़चढ़कर सचिन के बारे में बोला और सचिन के इस फैसले की इज्जत की। आमिर खान तो सचिन के आखिरी मैच को देखने के लिए अपनी फिल्म धूम 3 के प्रमोशन तक में देर से पहुंचे। इसके अलावा उन्होंने सचिन की जीत के लिए अपनी लकी टीशर्ट भी पहनी।


Click it and Unblock the Notifications











